सेंधवा
6 साल के हन्नान ने रखा पहला रोजा

सेंधवा। पटेल कॉलोनी निवासी 6 वर्षीय हन्नान अहमद ने रमजान में अपना पहला रोजा रखा। हन्नान ने रात में सहरी की और लगभग 13 घंटे भूखा प्यासा रहकर अपने पहले रोज़े को पूरा किया। हन्नान अहमद के दादा ज़फ़र अहमद बताते है की हन्नान को इतनी कम उम्र में रोज़ रखवाने का मकसद यह है की बच्चे कम उम्र में ही भूख और प्यास का महत्व समझे। उसके मन में भूखे व्यक्ति के प्रति संवेदना हो और वह भविष्य में किसी भूखे व्यति को देखे तो हन्नान में उसकी तकलीफ़ को समझे तथा उसकी मदद करे।