पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वी किस्त के रूप में जिले के 2 लाख 22 हजार 948 किसानों को 44 करोड़ 58 लाख 96 हजार रूपयें राशि का अंतरण किया

आशीष यादव धार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों के द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि के 6 वर्ष पूर्ण होने पर किसान सम्मान समारोह अंतर्गत पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त का हस्तांतरण धार जिले के 2 लाख 22 हजार 948 किसानों को 44 करोड़ 58 लाख 96 हजार रूपये राशि का अंतरण राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम – भागलपुर, बिहार से किया गया। जिसके अंतर्गत जिले के कुल 16530 वनाधिकार पट्टाधारी भी सम्मिलित है। जिन्हें कुल 3 करोड़ 30 लाख 60 हजार रूपये राशि का अंतरण किया गया है। धार में जिला स्तरीय कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र धार में आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, जिला अध्यक्ष निलेश भारती सहित अधिकारी, कर्मचारी व लाभान्वित किसान उपस्थित थे
आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत वर्ष 2024-25 की 19वीं किश्त का वितरण किया गया। जिसमें डही तहसील के लाभान्वित किसान 14 हजार 992 किसानों को 2 करोड़ 99 लाख 84 हजार रूपये, कुक्षी तहसील के 30 हजार 423 किसानों को 6 करोड़ 8 लाख 46 हजार रूपये, सरदारपुर तहसील के 36 हजार 75 किसानों को 7 करोड़ 21 लाख 50 हजार रूपये, धार तहसील के 26 हजार 77 किसानों को 5 करोड़ 21 लाख 54 हजार रूपये, धरमपुरी तहसील के 13 हजार 832 किसानों को 2 करोड़ 76 लाख 64 हजार रूपए, गंधवानी तहसील के 17 हजार 734 किसानों को 3 करोड़ 54 लाख 68 हजार रूपए, मनावर तहसील के 38 हजार 540 किसानों को 7 करोड़ 70 लाख 80 हजार रूपए, बदनावर तहसील के 28 हजार 641 किसानों को 5 करोड़ 72 लाख 82 हजार रूपए तथा पीथमपुर तहसील के 16 हजार 634 किसानों को 3 करोड़ 32 लाख 68 हजार रूपए की राशि अंतरण की गई है।
इसी प्रकार जिले के 16 हजार 530 नवाधिकार पट्टाधारियों को 3 करोड़ 30 लाख 60 हजार रूपये की राशि का अंतरण किया गया। इनमें धरमपुरी तहसील के 865 किसानों को 17 लाख 30 हजार रूपये, सरदारपुर तहसील के 1126 किसानों को 22 लाख 52 हजार रूपये, तिरला तहसील के 2586 किसानों को 51 लाख 72 हजार रूपये, बदनावर तहसील के 764 किसानों को 15 लाख 28 हजार रूपये, कुक्षी तहसील के 191 किसानों को 3 लाख 82 हजार रूपये, नालछा तहसील के 2110 किसानों को 42 लाख 20 हजार रूपये, मनावर तहसील के 674 किसानों को 13 लाख 48 हजार रूपये, गंधवानी तहसील के 4059 किसानों को 81 लाख 18 हजार रूपये, डही तहसील के 2186 किसानों को 43 लाख 72 हजार रूपये, बाग तहसील के 1916 किसानों को 38 लाख 32 हजार रूपये तथा निसरपुर तहसील के 53 किसानों को एक लाख 6 हजार रूपये की राशि की तृतीय किस्त का अंतरण किया गया है।