नल से घर-घर पहुंचेगा संगम का जल, स्नान कर पुण्य कमाए जनता- नपाध्यक्ष
नगर गौरव दिवस पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया। फिल्टर प्लांट के कुंड में नपाध्यक्ष ने डाला प्रयागराज संगम का जल

सेंधवा। रमन बोरखड़े। नगर गौरव दिवस पर नपा अध्यक्ष ने फिल्टर प्लांट स्थित कुंड में प्रयागराज से लाया गया संगम का जल डाला, ताकि जो लोग कुंभ स्नान नहीं कर पाए वे नगर पालिका की पेयजल टंकी से घर-घर सप्लाय होने वाले पानी से स्नान कर पुण्य लाभ ले सके। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की ग्रामीण वेष भूषा धारण कर लड़कियां व महिलाएं भी सम्मिलित हुई।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती व नपा नवीन कार्यालय की वर्षगांठ पर नगर गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। नवीन नपा कार्यालय को विद्युत रोशनी से सजाया गया। नपा कार्यालय परिसर दोपहर साढ़े 11 बजे नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजन किया। जय भवानी जय शिवाजी के जयकारे लगाए गए। केसरिया गमछे से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस दौरान नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, पार्षदगण, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्तागण, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। फिल्टर प्लांट पर नपा अध्यक्ष यादव ने प्रयागराज महाकुंभ से लाया गया संगम के जल से भरा कलश शिरोधार्य कर
फिल्टर प्लांट के कुंड में डाला। बाजे गाजे के साथ कलश को ले जाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिकों के साथ हर हर गंगे के जयकारे के साथ संगम का जल नगर की चारों टंकी में सप्लाय होने कुंड में मंत्रोच्चार के साथ संगम का जल मिलाया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की इस जल को गंगा का स्वरूप देकर इस जल से स्नान करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को कुंभ के शाही स्नान में जो पुण्य प्राप्त होता है वहीं फल हमारे जनता को मिले। इस अवसर पर नपा अध्यक्ष यादव ने कहा कि सेंधवा नगर से हर व्यक्ति कुंभ स्नान की चाहत रखता है। कई लोगों ने कुंभ स्नान किया है, कई जा रहे है, किंतु बहुत से लोग कुंभ स्नान की इच्छा रखते हुए भी नहीं जा पाए है। उन लोगों के लिए हमने यह युक्ति निकली है, ताकि नगर का हर व्यक्ति कुंभके जल से स्नान कर पुण्य लाभ ले सके।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य सपत्नी कविता आर्य जिला जनपद सदस्य के साथ इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि नपा द्वारा यह कार्यक्रम अनोखा व लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा हुआ बहुत सुंदर आयोजन किया। हर व्यक्ति कुंभ स्नान पर नहीं जा सकता, ऐसे में नपा अध्यक्ष यादव ने सभी की आस्था को बनाए रखने हेतु संगम का जल को नपा की सप्लाय लाइन से जोड़कर घर घर पानी पहुंचकर कुंभ स्नान जैसा पुण्य लाभ लेने का अवसर दिया है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी, नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, पार्षद छोटू चौधरी, लक्ष्मी शर्मा, अनिता धामोने, ललिता शर्मा, लता चौधरी, कांता बाई यादव, प्रकाश निकुम, कमल पाटिल, इकबाल शाह, हरचरणसिंह भाटिया, निलेश यादव, विक्की वर्मा, सचिन शर्मा, कालू सावले, अखिलेश पवार, राहुल पवार सुरेश गर्ग आदि मौजूद थे।