धारमुख्य खबरे

धार जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्‍मानित आनंद तिवारी का सम्मानित।

कोरोना काल में मेहनत और लगन से काम करने पर प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्‍मानित

आशीष यादव धार।

धार पुलिस लाइन में मेडल अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में पुलिसअधीक्षक मनोज कुमार सिंह के द्वारा जिले के पात्र पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “कर्मवीर योद्धा पदक” एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदान किया गया, जिन्होंने कोरोना काल के दौरान मेहनत, लगन और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया था। पुलिस मुख्यालय द्वारा लिए गए निर्णय के तहत प्रदेशभर में ऐसे समर्पित पुलिसकर्मियों को यह सम्मान दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अन्य पुलिस अधिकारियों ने कोरोना काल के दौरान किए गए अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पुलिस बल ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाया और समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

इस विशेष अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वास्कले, डीएसपी अजाक आनंद तिवारी, धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह, कुक्षी एसडीओपी सुनील गुप्ता, रक्षित निरीक्षक पुरूषोत्तम बिश्नोई, यातायात थाना प्रभारी प्रेमसिंह ठाकुर, निरीक्षक राजेश यादव, सूबेदार रविन्द्र कुशवाह सहित पुलिस विभाग के लगभग 250 अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस समारोह में सम्मानित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की गई और उनकी सेवाओं को अनुकरणीय बताया गया। कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक संबोधनों और सम्मानित अधिकारियों को बधाई देने के साथ किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!