खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। विश्व शान्ति सद्भावना रैली का हुआ आयोजन….

कपिल वर्मा बड़वाह। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा महाशिवरात्रि का पावन पर्व 89 वी शिवजयन्ती महोत्सव के रूप में विश्व के पांचो महाद्वीपो में अपने हजारो केंद्रों पर मनाया जाता हैं । इसी कड़ी में बड़वाह केंद्र द्वारा भी एक माह तक यह महोत्सव मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य पर ग्राम जेठवाय में विश्व शान्ति सद्भावना रैली का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सारे गाव में रंगोली बनाकर व पुष्प वर्षा करते हुए भगवान शिव की पालकी का पूजन किया।

अंत मे गांव के मंदिर में रैली के समापन के पश्चात ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी द्वारा महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य बताते हुए कहा कि भगवान शिव पर हमें अपनी बुराईयो रूपी अक धतूरे को समर्पित कर मन बुद्धि से ऊपर परमात्मा के पास वास करने का उपवास करना हैं। सभी ने भगवान शिव के आगे दिप प्रज्वलित किया व ध्वजारोहण कर प्रतिज्ञा कर परमात्मा को अपनी बुराई अर्पण की।

कार्यक्रम में बड़वाह केंद्र से भी रतनसिंह राठौर , टीआर बिरले , जगदीश परिहार , भरत जारवाल , कुंदन गुर्जर आदि सम्मिलित हुए। अन्त में सभी को प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन केंद्र के नितिन भाई साहब द्वारा किया गया व सभी का आभार माना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!