बड़वाह। काटकुट फाटे पर यात्री बस व स्विफ्ट डिजायर वाहन की हुई भिड़ंत…तीन व्यक्ति घायल…कुंभ से ओंकारेश्वर जा रहे थे यात्री…

कपिल वर्मा बड़वाह। इंदौर इच्छापुर हाइवे पर नगर से दो किमी दूर काटकुट फाटे पर गुरुवार को सुबह एक यात्री बस व स्विफ्ट डिजायर वाहन की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस दौरान वाहन में सवार पांच लोगों में से तीन यात्रियों को मामूली चोटे आई हैं।
गनीमत रही कि स्विफ्ट डिजायर में एयर बैग खुलने की वजह से सभी पांचों व्यक्ति सही सलामत हैं। स्विफ्ट डिजायर वाहन में पांच लोगों में 24 वर्षीय संतोष श्याम सिंह, 27 वर्षीय मणी पिता अशोक, 23 वर्षीय मनोज सोहराज को चोटे आई हैं। यह सभी कर्नाटक के रहने वाले हैं। यह प्रयागराज कुंभ में स्नान कर उज्जैन दर्शन के बाद ओंकारेश्वर जा रहे थे।
यात्री बस के चालक शाहरुख ने सुबह साढ़े दस बजे बताया कि महाराष्ट्र के अकोला परतवाड़ा से 30 यात्रियों को लेकर बस नेपाल जा रही थी। सुबह 5 बजे सामने से आ रही स्विफ्ट डिजायर से अचानक टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 100 डायल मौके पर पहुंची व घायलों को बड़वाह के सिविल अस्पताल लाया गया। जहा उनका उपचार किया गया।