सेंधवा। अजजा आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य ने कहा- देश की युवा पीढ़ी, देश का भविष्य है, शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का समावेश हो
शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन

सेंधवा। देश की युवा पीढ़ी, देश का भविष्य है इन्हें सही शिक्षा व मार्गदर्शन मिले तो यह देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकते है। सोशल मिडिया व अन्य माध्यमों व बाहरी तत्वों द्वारा इन्हें गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में यह अति आवश्यक है कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का समावेश हो। उक्त विचार शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा नवनिर्मित विद्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि अंतरसिंह आर्य अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार नई-दिल्ली द्वारा व्यक्त किए गए। साथ उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय बात है कि शिक्षा प्रसारक समिति द्वारा पिछले 71 वर्षों से इस पिछड़े क्षेत्र में गरीब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का कार्य कर रही है। साथ उन्होंने नर्मदा जल परियोजना एवं इन्दौर मनमाड़ रल्वे लाईन लाने हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी भी प्रदान की।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमती बसंतीबाई यादव, प्रथम नागरिक सेंधवा नगर ने विद्यालय की गतिविधियों की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अपना, माता-पिता एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पं. मेवालाल पाटीदार गायत्री धाम जामली ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय भवन बनने की खुशी सर्वाधिक होती है, क्योंकि यहां से भविष्य का निर्माण होता है। विद्यालय से प्राप्त शिक्षा से ही बच्चे जीवन में प्रगति के पथ पर अग्रसर होते है।
71 वर्षाे की गतिविधियों का उल्लेख किया-
संस्था अध्यक्ष बी.एल. जैन ने स्वागत उद्बोधन में संस्था कि विगत 71 वर्षाे की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए बताया कि संस्था शिक्षा के साथ-साथ विगत दो वर्षाें से स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रही है। संस्था का मूल ध्येय यही है कि बच्चों को उचित शिक्षा व मार्गदर्शन दे कर उन्हें एक अच्छा इंसान बनाए, क्योंकि एक अच्छा इंसान देश का भविष्य तय करता है। आपने बताया कि 36 माह के कार्यकाल में संस्था ने भव्य एवं सर्वसुविधा युक्त विद्यालय भवन का निर्माण किया है, जहाँ विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी युक्त शिक्षा मिलेगी जिससे विद्यार्थियों के सींखने के परिणामों में तेजी आयेगी एवं यह उनके उत्तम भविष्य के निर्माण में सहायक बनेगी।
पूर्व अध्यक्ष व इंजीनियरों का सम्मान-
कार्यक्रम में माँ सरस्वती की प्रतिमा का अनावरण कर विद्यालय नवीन भवन का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में पीरचंद मित्तल पूर्व अध्यक्ष का स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया। साथ विद्यालय भवन के निर्माण में सभी सम्माननीय सहयोगियों इंजी. सुखदेव पाटीदार, इंजी. अमन अग्रवाल, अनिल वाघ, सुमित एस. लोहाड़े एवं विद्यालय व्यवस्था को संचालित करने वाले सहित 30 लोगों का शॉल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह भंेट कर अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा संस्था के गौरवशाली इंतिहास को ड्रामे द्वारा बखुबी प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालयीन विद्यार्थियों द्वारा किया गया। आभार संस्था सचिव शैलेष कुमार जोशी द्वारा माना गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष-दिलीप कानूनगो, उपाध्यक्ष -रविंद्रसिंह मंडलोई, सह-सचिव दीपक लालका, महेश सोनी, मनोज कानूनगो, प्रह्लाद यादव, शरद पालीवाल, प्रेमचंद सुराणा, अशोक सकलेचा, शरद कानूनगो, मोहनशरण खण्डेलवाल, गोपीकिशन अग्रवाल, विजय मालविया, समस्त समिति सदस्य प्राचार्य शिक्षक व शिक्षीकाएं, नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।