उजैन में तीन दिवसीय वैश्विक युनाइटेड कांशीययसनेस कांवलेव का आयोजन14से 16फरवरी तक
14 फरवरी का पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुती।
देश एवं दुनिया में शांति की संस्कृति करने का लक्ष्य
इंदौर – उज्जैन। प्रदेश की पवित्र नगरी उज्जैन में तीन दिवसीय वैश्विक युनाइटेड कांशीययसनेस कांवलेव का आयोजन14से 16फरवरी तक आयोजन किया जा रहा है।
डॉ विक्रांत सिंह तोमर, रोहित खंडेलवाल ने पत्रकार वार्ता में बताया की यह युध्द का युग नहीं हैं। हमें एक पृथ्वी, एक परिवार एक भविष्य की बात आत्म सात करना चाहिए। कार्य क्रम आध्यतिमक कल्याण और व्यक्तिगत विकास करेगा। यह आयोजन वैश्विक युनाइटेड कांशीययसनेस , योगा विद्या , जर्मनी, युरोपियन योगा फेरेड्रेशन एवं अक्षरा किडसअकादमी उज्जैन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सहयोगी के रूप में महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ, संस्कृति विभाग, मध्य प्रदेश शासन, कालिदास संस्कृत अकादमी एवम विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन शामिल है।
रोहित खंडेलवाल ने बताया की 14 फरवरी का पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुती होगी, यह निशुल्क होगी। यह आयोजन कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में संध्या को सात बजे हॉगा। इस आयोजन में विदेश से भी आ रहे, वे अपने साथ वहा से जल, मिट्टी भी साथ ला रहें। अपने देश की पवित्र नदियों का जल भी आ रहा हैं। सभी जल से बाबा महाकाल का महा अभिषेक किया जायेगा।