बड़वाह। युवाओं ने महेश्वर में किया लोक माता अहिल्या देवी का वंदन…
कपिल वर्मा बड़वाह। माता अहिल्या बाई के 300वीं जयंती के उपलक्ष पर विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी मध्यप्रांत द्वारा 27 जनवरी से 31 जनवरी तक एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें युवा हेतू कार्य करने की प्रेरणा ले। इसलिए विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी मध्य प्रांत द्वारा उठो जागो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें पहले चरण में मध्य प्रदेश के 92 विश्वविद्यालयो में से 3000 युवाओं ने माता अहिल्या बाई पर आधारित पुस्तक पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता दी। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में युवाओं ने माता अहिल्या देवी बाई द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित सेवा कार्य किए गए। प्रतियोगिता के तृतीय चरण में महेश्वर में आवासीय प्रेरणा शिविर दिनांक 27 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया गया।
जिसमें मध्यप्रदेश के अलग अलग जगहों से 65 युवाओं ने इस शिविर में हिस्सा लिया, और माता अहिल्याबाई द्वारा किए गए कार्य स्वालंब, शिक्षा, मंदिरों के जीर्णोद्धार, उनके न्याय, महिला के लिए किए गए कार्यों की युवाओं को जानकारी दी गई महेश्वर के किले पर सभी युवाओं ने लोकमाता अहिल्या देवी को स्मरण करते हुए 75 सूर्य नमस्कार कर आहुति दी गई खेल, योग, चर्चा, भजन संध्या द्वारा एवं विवेकानंद की जीवनी राष्ट्र के प्रति वर्तमान चुनौतियां एवं विवेकानंद शिला स्मारक की जानकारी दी गई।
जिससे नई युवा पीढ़ी में त्याग सेवा समर्पण की भावना विकसित हुई, साथ साथ सभी युवाओ ने राष्ट्र कार्य के लिए भी खुद को इस शिविर के माध्यम से तैयार किया हैं। इस शिविर के व्यवस्थापक कमलेश केसरी ने कहा इस शिविर के माध्यम से आज के युवा विवेकानंद जी को जाने और उनके सिद्धांत पर चल कर राष्ट्र कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।