वरिष्टों के मार्गदर्शन में जन भावनाओं के अनुरूप संगठन कार्य को और अधिक विस्तार देंगे
सबको साथ में लेकर, सबको विश्वास में लेकर हम भाजपा संगठन का और अधिक विस्तार करेंगे
वरिष्टों के मार्गदर्शन में जन भावनाओं के अनुरूप संगठन कार्य को और अधिक विस्तार देंगे।
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन , व पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूं,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मासंगठन मंत्री हितानंद , नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, कृष्ण मुरारी मोधे, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला , गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा सहित वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य करूंगा।
इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष जैसी महत्तवपूर्ण जिम्मेदारी मुझे दी गई है। सबको साथ में लेकर, सबको विश्वास में लेकर हम भाजपा संगठन का और अधिक विस्तार करेंगे। विशेष रूप से सामाजिक समरसता के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ने की हमारी प्राथमिकता रहेगी।
एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने सदैव भाजपा कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन के आदेश के अनुरुप कार्यकर्ता भाव से कार्य करने का प्रयास किया है। भारतीय जनता पार्टी में ही यह संभव है, मुझे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी नै महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। इंदौर शहर तेजी से बढ़ रहा है, जनसंख्या का घनत्व बढ़ रहा है, अब हमें बढ़ते इंदौर की दृष्टि से संगठन के कार्य को घर घर तक पहुंचाना है, हम पार्टी का विस्तार समाज के प्रत्येक वर्ग तक और अधिक शक्ति के साथ करने का प्रयास करेंगे।-सुमित मिश्रा