देश-विदेश

शांति, भक्ति, चिंतन और आध्यात्मिक अनुभव का श्रेष्ठ स्थान है “इंद्रशील शांतिवन तीर्थ”

भक्ति, चिंतन और विरासत के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि

शांति, भक्ति, चिंतन और आध्यात्मिक अनुभव का श्रेष्ठ स्थान है “इंद्रशील शांतिवन तीर्थ”

आज की टेक्नोलोजी संचालित तेज गति वाली दुनिया में, एक शांत आश्रय स्थान मिलना बहुत ही दुर्लभ है। किन्तु गुजरात के अहमदाबाद के नजदीक ढोलका में स्थित इंद्रशील शांतिवन तीर्थ, वाकई में मन को चाहिए ऐसी शांति और भक्ति प्रदान करता है। यह एक ऐसा स्थान है, जहां मानो समय रुक सा जाता है और आध्यात्मिकता का श्रेष्ठतम अनुभव और ज्ञान प्राप्त होता है। जानी-मानी दवा कंपनी कैडिला फार्मास्यूटिकल्स द्वारा स्वर्गीय श्रीमती शिलाबेन आई. मोदी की स्मृति में निर्मित, यह आध्यात्मिक आश्रम एक मंदिर से भी कहीं अधिक है। यह वास्तव में भक्ति, चिंतन और विरासत के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि है।

एक शानदार स्थापत्य और आध्यात्मिक चमत्कार

भारतीय मंदिर वास्तुकला की नागर शैली में निर्मित यह मंदिर परंपरा और शिल्प कौशल की उत्तम कृति है। इसमें शैव, शाक्त और वैष्णव परंपराओं के देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं, जो एक आध्यात्मिक अनुभव को प्रोत्साहन देती हैं। आठ दिग्पालों द्वारा संरक्षित और भारत की सबसे पवित्र नदियां – गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी, नर्मदा, सिंधु और कावेरी…का प्रतिनिधित्व करने वाले सात पवित्र कुंडों से सुशोभित यह परिसर, एक शाश्वत-कालातीत आध्यात्मिक ऊर्जा प्रसारित करता है।

इसके मार्गों पर चलते हुए ऐसा लगता है, जैसे आप पूरे भारत में तीर्थ यात्रा पर निकले हों। साथ ही 84 पूजनीय तीर्थस्थलों की पत्थर की प्रतिकृतियों से युक्त परिक्रमा पथ, भारत की आध्यात्मिक विरासत के माध्यम से एक अद्वितीय यात्रा प्रदान करता है।

दूरदर्शिता और श्रद्धा को श्रद्धांजलि

तीर्थ के मुख्य केंद्र में एक शांत कुंड है, जो 52 जल धाराओं से घिरा है। यह शांति और नवीनीकरण का प्रतीक है। यह पवित्र जल निकाय कैडिला फार्मास्यूटिकल्स के संस्थापक स्वर्गीय श्री इंद्रवदन मोदी की स्थायी भावना दर्शाता है, जिन्हें प्यार से “मेडिसिन मैन ऑफ इंडिया” के रूप में जाना जाता है। प्रत्येक लहर उनके रिज़िलीअन्स(लचीलेपन) और ज्ञान की विरासत को दर्शाती है।

शांति और चिंतन का जीवंत ईको-सिस्टेम

15 हेक्टेयर में फैला इंद्रशील शांतिवन तीर्थ केवल एक मंदिर से बढ़कर और भी बहुत कुछ है। यह एक आध्यात्मिक ईको-सिस्टेम(पारिस्थितिकी तंत्र) है। इस स्थल में, इंद्रशील शांतिवन तीर्थ मंदिर, एक संग्रहालय, एक घना जंगल, बाग़ान और एक गेस्टहाउस शामिल हैं। 0.74 हेक्टेयर में फैला यह औषधी, जड़ी-बूटी उद्यान भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपराओं को श्रद्धांजलि देता है। यहां पर विजीटर्स आध्यात्मिकता, आत्मनिरीक्षण और पारिस्थितिक सद्भाव को समर्पित क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सनातन धर्म मंदिर तीर्थ परिसर को 11-13 फरवरी, 2023 तक तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान पवित्र किया गया था। यह उत्सव समारोह श्रीमती शिलाबेन आई. मोदी को भावभीनी श्रद्धांजलि थी, जो कैडिला फार्मास्यूटिकल्स की पहली कर्मचारी और मार्गदर्शक थीं तथा वो अपनी अटूट भक्ति और आध्यात्मिकता के लिए भी जानी जाती हैं।

पत्थर और प्रकृति में अंकित विरासत

शांतिवन के मध्य में पवित्र बिंदु स्थित है, जो श्री इंद्रवदन मोदी के अंतिम संस्कार स्थल का प्रतीक है। आसपास का परिदृश्य उनकी विरासत से ओतप्रोत है, जिसमें भगवद्गीता के श्लोकों से उत्कीर्ण 87 स्तंभ और आध्यात्मिक सद्भाव के प्रतीक 87 हर्बल पौधे हैं। रामायण और महाभारत की कहानियों को दर्शाती पत्थर की मूर्तियां इस आध्यात्मिक अभयारण्य को और भी समृद्ध बनाती हैं।

प्रवास के लायक बेहतरीन स्थल

शांतिवन उत्तर गुजरात में स्थित है और गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद से सिर्फ 46 किमी दूर है। यह राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के साथ उत्तम रोड कनेक्टिविटी प्रदान करता है। शांतिवन तक रेलगाड़ियों द्वारा भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां पर आने के लिए धोलका सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है, जबकि अहमदाबाद निकटतम हवाई अड्डा है।

रुकने और चिंतन करने का निमंत्रण

इंद्रशील शांतिवन तीर्थ सिर्फ एक स्थल नहीं है; यह एक परिवर्तनकारी अनुभव है। जीवन चक्र के विकास के प्रतीक दशावतार की मूर्तियों से लेकर सृजन, विनाश और नवीनीकरण को मूर्त रूप देने वाली त्रिमूर्ति तक, प्रत्येक तत्व आत्मनिरीक्षण को प्रेरणा देता है। चाहे आप आशीर्वाद चाहते हों, उपचार चाहते हों, या भारत की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत से जुड़ना चाहते हों, शांतिवन आपका खुले दिल से स्वागत करता है।

शोर-शराबा और रफ्तार से घिरे इस संसार में, यह पवित्र स्वर्ग हमें यह याद दिलाता है कि, किसी भी इंसान के लिए उसे भीतर की ओर ले जाने वाली आध्यात्मिक यात्राएं सबसे गहन यात्राएं होती हैं। यहां आकर आप अपने भीतर गहरी शांति का अनुभव कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!