धारमुख्य खबरे

कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब अम्बेडकर का अपमान किया – दिलीप पटोंदिया

संविधान गौरव अभियान के तहत संगोष्ठी आयोजित*

आशीष यादव धार।

भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय एवं प्रदेश के नेतृत्व के निर्देश अनुसार संविधान गौरव अभियान के तहत शनिवार को जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान विषय पर जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन अनुसूचित जाति बस्ती क्षेत्र छात्रावास परिसर में हुआ। आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप पटोदिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही बाबा साहब अम्बेडकर जी का अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को चुनाव हरवाने का कार्य किया है, साथ ही बाबा साहब को लंबे समय तक भारत रत्न से वंचित रखा और स्वयं नेहरू जी ने अपने जीते जी प्रधानमंत्री रहते हुए स्वयं को ही भारत रत्न दिया। वहीं इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर हैं वहीं दूसरी ओर भाजपा ने हमेशा बाबा साहब एवं उनकी धरोहर को सम्मानित किया। भाजपा के समर्थन वाली केंद्र सरकार ने बाबा साहेब आंबेडकर जी को भारत के सबसे बड़े सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित कराया। भाजपा सरकार ने बाबा साहब के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कराया और उस धरोहर को राष्ट्र को समर्पित कर बाबा साहब को सम्मान दिया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहब के 125 वी जयंती के अवसर पर संविधान दिवस की शुरूआत की, जिससे संविधान निर्माण में बाबा साहब के योगदानों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकें। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के जीवन दर्शन उनके संघर्षों को हमेशा याद रखें। अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चंद फकीरा ने कहा कि बाबा साहब के पंच तीर्थस्थलों का निर्माण भाजपा सरकार ने किया है। भारत का संविधान एक ऐतिहासिक संविधान है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम आते ही भारतीय संविधान का जिक्र अपने आप आ जाता है। दुनिया या तो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका के नाते याद करती है या भेदभाव वाली जाति व्यवस्था की प्रखर आलोचना करने और सामाजिक गैर बराबरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले योद्धा के तौर पर। संगोष्ठी में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा और विशाल निगम जिला मंत्री दीपक फेमस धाकड़ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा दीपक सिंह रघुवंशी आशुतोष विजयवर्गीय आशीष जैन अमन फकीरा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विशाल निगम ने किया व आभार अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनमचंद फकीरा ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!