धारमुख्य खबरे

वन-विभाग झांकी में नजर आएगा वन्यजीव के साथ बचाने का संदेश कृषि विभाग बतायेगा जीवक खेती झांकियाँ प्राकृतिक कृषि, ग्रामीण-पर्यटन व शिक्षा प्रौद्योगिकी की दिखेगी झलक।

गणतंत्र दिवस के आमंत्रण पत्र से उगेगा तुलसी का पौधा धार में पर्यावरण के लिए अनूठी पहल।

आशीष यादव धार

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार 10 से अधिक विभागों की झांकियां निकलेगी। इन झांकियों के माध्यम से जिले के विकास और इस विकास के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और कार्यक्रम को दर्शाया जाएगा। अलग-अलग विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनकी उपलब्धियों को बेहतर तरीके से प्रदर्शित करने के लिए विभाग के कर्मचारियों ने भी पिछले आठ-दस दिन से झांकियां बनाने की तैयारी शुरु कर दी है।जो आज मूलतः रूप दे कर किला मैदान पर निकलेगी इन झांकियों को बनाने के लिए स्थानीय कलाकारों सहित बाहर से बुलाए गए कारीगरों का सहयोग लिया जा रहा है।

भव्य समारोह के साथ मनाए जायेगी 26 जनवरी:
शहर के किला ग्राउंड मैदान पर मनने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह के पहले शुक्रवार को कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। जिसमें मुख्य समारोह की तरह मिनिट-टू-मिनिट अतिथि के आगमन से लेकर सभी कार्यक्रम की रिहर्सल की गई। वही मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय तिरंगा फहराएंगे। वही कलेक्टर प्रियंक मिश्रा व एसपी मनोजकुमार सिंह ने साथ परेड का निरीक्षण किया जानकारी ली वही बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देगें।

कृषि विभाग :
किसान कल्याण तथा कृषि विभाग द्वारा इस बार प्राकृतिक कृषि एवं जैविक खेती के बारे में जानकारी देंगे ज्ञानसिंह मोहनिया ने बताया की वही झांकी में बच्चों को खेती के बारे में जानकारी देते हुए दृश्य को दर्शाया गया है वहीं साथ में किस प्रकार से खेती में उपयोग होने वाली सामग्री बाजार में उपलब्ध होती है इसकी जानकारी भी झांकी में दी जाएगी झांकी में कृषि की वृद्धि के लिए प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग और इन संसाधनों का प्राकृतिक तौर से प्राप्त करने का तरीका बताया जाएगा। वहीं प्राकृतिक खेती के मुख्य स्रोत देसी गाय के गोबर और गोमूत्र आदि का उपयोग भी इस झांकी में दिखाया जाएगा।

वन विभाग गणतंत्र
गणतंत्र दिवस समारोह में हमेशा आकर्षण का केंद्र रहने वाली वन विभाग इस बार भी अलग रहेगी वही डीएफओ अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि झांकी वन्यप्राणी पर आधारित रहेंगी वही पर्यावरण को बचाने के लिए लोगो को प्रेरित करेंगे इस झांकी में दर्शकों को सघन वन क्षेत्र की छवि सहित वन्य जीव भी देखने को मिल सकते हैं। वही रेंजर कमलेश मिश्रा ने बताया की जंगली वन्यप्राणियों के लिए इस बार रेडार पर आधारित झांकी है जो जंगल मे वन्यप्राणियों के लिए है

शिक्षा विभाग:
सर्व शिक्षा अभियान प्रदीप खरे ने बताया कि विभाग द्वारा योजनाओं को दशनि के लिए झांकी तैयार की जा रही है। जिसमें आधारित निपर्ण शिक्षा में प्रौद्योगिकी के बढ़ते कदम, जैसे स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, टैबलेट आदि के माध्यम से दी जा रही शिक्षा और इसके लिए किया जा रहे हैं प्रयास और उपलब्धियां प्रदर्शित की जाएगी।

प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे शामिल:
गौरतलब है कि 26 जनवरी को किला मैदान पर होने वाले जिला स्तरीय समारोह में कैबिनेट मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पिछले एक सप्ताह से चल रही हैं। पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी के कैडेट्स परेड की रिहर्सल में जुटे हैं।

एक अनूठी पहल:
धार जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर इस साल के समारोह के लिए विशेष आमंत्रण पत्र तैयार किए गए हैं, जिनमें तुलसी, टमाटर, गेंदा और मिर्ची के बीज समाहित हैं। ये पत्र सीड पेपर पर छापे गए हैं, जिन्हें गमलों में बोया जा सकता है। अलग-अलग प्लाटून के कमांडर सलामी मार्च करेंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। साथ ही राज्य सरकार की अलग-अलग योजनाओं पर आधारित झांकियां भी निकाली जाएंगी। कलेक्टर मिश्रा के अनुसार वर्तमान में पर्यावरण की और ध्यान देना जरूरी हैं, आमंत्रण पत्र सीट पेपर पर छपवाए गए है। इन पत्रों में गेंदा, टमाटर, मिर्ची के बीज शामिल हैं, उन्हें मिट्टी में दबाकर पानी दे, ताकि पौधे उपजने लगेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!