सेंधवा। नपा के आनंद उत्सव पर नपा अध्यक्ष ने जीती चेयर रेस, आंखों पर पट्टी बांध कर फोड़ी मटकी, रस्साकसी में दिखाया दम
नपा द्वारा आनंद उत्सव में आयोजित गतिविधियों में महिलाओं, पुरूषों ने लिया भाग, जीते इनाम।
सेंधवा। रमन बोरखड़े। नपा द्वारा सोमवार को दशहरा मैदान पर आनंद उत्सव का आयोजन किया गया। आनंद उत्सव में आयोजित खेल गतिविधियों में भाग लेकर नपा अध्यक्ष ने चेयर रेस जीती, वहीं आंखों पर पट्टी बांध कर मटकी फोड़ी। वहीं कई महिलाओं ने पुरुषों को रस्साकसी में हराया तो स्कूल के बच्चो व बड़ों ने परम्परागत खेलों का लुत्फ उठाया। आनंद उत्सव में नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, पार्षद सहित महिलाओं व बच्चो ने परम्परागत खेलों का आनंद लिया। जिसमें अंधी मटकी फोड़, चेयर रेस, नींबू रेस, 100 मीटर की दौड़, रस्साकसी, सितोली जैसे खेलो का आनंद लिया। सुबह साढ़े 11 नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी, पार्षद गणेश राठौड़, ललिता शर्मा, कांतादेवी यादव, सीएमओ मधु चौधरी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुछ पल मौज मस्ती के लिए भी निकाले-
इस दौरान नपा अध्यक्ष यादव ने कहा कि जीवन की घर गृहस्थी व्यापार व्यवसाय तो हमेशा चलता रहेगा, किंतु हम अपने जीवन के लिए कुछ पल आनंद, मौज मस्ती के लिए भी निकलना चाहिए। हम हमारी संस्कृति, परम्परागत खेलों से दूर हो गए है। नई पीढ़ी इन खेलों से अनजान होकर सोशल मीडिया, मोबाइल में रम गए है। जिससे मानसिक तनाव बढ़ रहा है। शारीरिक तंदुरुस्ती, व्यायाम, कसरत से दूर होते जाकर अनेक कम उम्र में बीमारियों से घिर रहे है। मानसिक तनाव को दूर रखने व जीवन को सुखद बनाना है तो कुछ पल हमे हमारी खुशी आनंद के लिए भी निकलना चाहिए। हमे परंपरागत खेलो में रुचि लेकर बच्चों को भी इन खेलो के लिए प्रेरित करना चाहिए।
बच्चों के हाथ में मोबाइल थमा दिया-
नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा कि आज हम आधुनिक दुनिया में बस गए है। देशी खेलों के स्थान पर बच्चों के हाथ में मोबाइल थमा दिया गया है। जिससे बच्चों को अनायश ही कम उम्र में तनाव झेलना पड़ा रहा है। परम्परागत खेलों से दूर होने से उन्हें शारीरिक तंदुरुस्ती व शारीरिक कमजोरी से युवाओं में कम उम्र में हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर, लकवा जैसी बीमारी देखने में आ रही है, जो चिंता का विषय है। इसलिए हमे कम से कम एक घंटा अपने शरीर के निकलना चाहिए। इसके लिए परम्परागत खेल सबसे ज्यादा कारगर होते है। उसे हमें पुनः अपनाना चाहिए। कार्यक्रम की जानकारी व आभार सीएमओ मधु चौधरी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने किया।
यह रहे विजेता-
आनंद उत्सव में आयोजित चेयर रेस में प्रथम स्थान पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, द्वितीय स्थान पर शिवानी धर्मसिंह डावर, तृतीय स्थान पर किरण सोलंकी रही। जूनियर चेयर रेस में अंजलि डावर प्रथम, बसंती दिनेश डावर द्वितीय व तृतीय स्थान पर टीना शांताराम तरोले रही। मटकी फोड़ में नपाध्यक्ष बसंती बाई यादव, सरला कोठारी, नंदा गुर्जर, किरण सोलंकी, उर्मिला अग्रवाल, अंजली सखाराम डावर विजेता रहे। वहीं रस्साकसी में बसंती बाई यादव, ज्योत्सना अग्रवाल, नंदा गुर्जर, सरला कोठारी, कविता भट्ट विजेता रही।
कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग-
शासन के निर्देश पर नपा द्वारा आयोजित आनंद उत्सव में ब्लॉक समन्यवक मढ़ी सोलंकी, शिक्षक सुरेश जमरे, व्याख्याता पीके रतावजिया, अनसिंह बिलवाल सिटी मिशन मैनेजर, आकाश चौधरी, अमित जाधव, निलेश पालीवाल का सहयोग रहा