इंदौर

बेहतर यातायात के लिए युवा आगे आए, स्वयं नियमों का पालन करें व दूसरों को सिखाएं

आयुष लोक कल्याण संस्था में यातायात पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

बेहतर यातायात के लिए युवा आगे आए, स्वयं नियमों का पालन करें व दूसरों को सिखाएं

आयुष लोक कल्याण संस्था में यातायात पुलिस का जागरूकता कार्यक्रम

इंदौर। पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन महानगर इंदौर  अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन पुलिस की एजुकेशन विंग द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा आयुष लोक कल्याण संस्था के सदस्यों छात्र-छात्राओं को विभिन्न सड़क सुरक्षा पहलुओं से रूबरू करवा कर जागरूक किया गया।   कई बार यह देखने मे आता है कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए बहुत ही कम लोग आगे आते हैं ऐसे में कई जिंदगियां सड़को पर ही दम तोड़ देती है। यदि आपके सामने भी कभी ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो जाए तो आपको भी एक “गुड सेमेरिटन” की तरह बिना किसी बात की परवाह किए घायल व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। युवाओं में जोश समाज हित में कुछ बेहतर करने का होना चाहिए ना की नियमों की अवहेलना कर स्वयं व दूसरों का जीवन संकट में डालना चाहिए। आयुष लोक कल्याण संस्था द्वारा शहर के यातायात को सुगम, सुरक्षित, सुखद बनाने के लिए निरंतर यातायात पुलिस का सहयोग किया जा रहा है इसकी भी सराहना की गई।
संस्था की अध्यक्ष सुश्री नेहा शर्मा द्वारा बताया गया कि हमारे सदस्य व सभी छात्र-छात्रा लगातार इंदौर शहर के बेहतर यातायात के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं इसके लिए चौराहो पर ट्रैफिक मित्र के रूप में वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है। आगे भी हम यातायात पुलिस के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उक्त कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष सुश्री नेहा शर्मा, पलक जामोद, प्रद्युम्न शर्मा, अभिरुचि जैन, काजल कुमावत, मोनिका बघेल, किरण लोधी, तनिषा सोनोने, पूजा सिसोदिया, खुशबू बांठिया, सपना लोधी, प्रद्युम्न कालरा, रणजीत बालोदिया, महिला मंडल एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!