सेंधवा। आनंद उत्सव आज, पारंपरिक खेल कूद का आयोजन होगा
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2025/01/3d976258-db6e-4227-b268-65f75b5ed9ba-780x470.jpg)
सेंधवा। जीवन में खुशी के रंग भरने व आनंद के पल को जीने के लिए कुछ पल अपने लिए निकालने के लिए नगर पालिका परिषद द्वारा सोमवार को आनंद उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें हमारे परंपरागत खेलकूद का आयोजन किया जाएगा।
नपा से प्राप्त जानकारी अनुसार मप्र शासन के आदेश के अनुसार नगरीय क्षेत्र के निवासियों के लिए नपा द्वारा आनंद उत्सव का आयोजन रखा गया है। जिसमें देशी व परम्परागत खेलकूद का आयोजन होगा। सीएमओ मधु चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में हम अपनी परम्परागत खेलकूद से दूर होते जा रहे हैं। व्यस्ततम जीवन में हम इतने व्यस्त हो गए है कि हम अपने जीवन के लिए समय नहीं निकल पा रहे हैं। जिसकी वजह से आनंद के साथ साथ शारीरिक कसरत, तंदुरुस्ती, व्यायाम से दूर हो रहे है। इसमें नपा द्वारा आनंद उत्सव का आयोजन कर परम्परागत खेलकूद का आयोजन दोपहर साढ़े 11 बजे दशहरा मैदान पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें सितोली, 100 मीटर की दौड़, थैला दौड़, नींबू रेस, रस्साकसी, मटकी फोड़, चेयर रेस आदि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आनंद उत्सव पर नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, उपाध्यक्ष मोहन जोशी व सीएमओ मधु चौधरी ने सभी नगरवासियों को आमंत्रित किया कि वे आनंद उत्सव में शामिल होकर कुछ पल अपने व अपनो के लिए भी निकले।