अवैध आर्म्स फैक्ट्री पर छापा, 8 पिस्टल और हथियार बनाने की सामग्री जब्त, अंतर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार
राजस्थान-महाराष्ट्र को सप्लाई का प्लान था, ग्रामीण सेंधवा पुलिस की फ़ायर आर्म्स फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई
सेंधवा। सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध हथियार के साथ लवाणी फाटे सेएक आरोपी को पकड़ा। इसके बाद उसकी निशानदेही पर अवैध आर्म्स फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से अवैध हथियार बनाने की सामग्री बरामद की। पुलिस ने आरोपी अर्जुन सिंह पिता मगन सिंह चावला जाति सिगलीगर उम्र 21 साल निवासी उन्डी खोदरी थाना पलसूद जिला बड़वानी के पास से 6 देसी पिस्टल मैगजीन के साथ बरामद हुईं और 2 पिस्टल उसने कमर में छिपा रखी थीं। इस दौरान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी अर्जुनसिंह चावला सिकलीगर से 8 पिस्टल और पूछताछ में आरोपी ने हथियार बनाने की फैक्ट्री का पता बताया। जहां से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार निर्माण सामग्री जब्त की। थाना प्रभारी दिलीप पुरी के अनुसार, आरोपी राजस्थान और महाराष्ट्र के तस्करों को हथियारों की सप्लाई करने वाला था। आरोपी के पास से 8 पिस्टल और अवैध हथियार बनाने की सामग्री बरामद की। आरोपी के खिलाफ इंदौर के कनाडिया थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। साथ ही सेंधवा ग्रामीण थाने में भी एक पुराना मामला दर्ज है, जिसमें वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इस मामले में उस पर 2 हजार का इनाम भी घोषित था।
यह रहे शामिल-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी दिलीप कुमार पुरी के नेतृत्व में एएसआई संजीव पाटिल, प्रधान आरक्षक तरुण राठौर, विनोद मीणा, आरक्षक समरथ राठौर और पंकज निर्मल की टीम शामिल रही।