
सेंधवा। बड़वानी जिले के ठीकरी में दशोरा नागर समाज जिला कार्यकारिणी बड़वानी का शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ। जिसमें सेंधवा से निलेश गुप्ता को नवयुवक मंडल सेधवा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और सेंधवा के सुरेश गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रांतिय अध्यक्षहुकुम चंद गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष हेमेंद्र गुप्ता, महिला प्रांतिय अध्यक्ष सुलभा गुप्ता, प्रांतिय युवा अध्यक्ष अर्पण सराफ मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने की।