धारमालवा-निमाड़मुख्य खबरे

मांडव के जगलो में मिला तेंदुए का शावक, सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी जंगल पहुंच

तेंदुए आपसी लड़ाई में हुई शावक की मौत, विभाग ने कहा करवाएं फोरेंसिंक जांच हेतु लैब परिक्षण करवाया जाएगा

आशीष यादव धार

मांडू गुरुवार सुबह बकरी चराते शावक तेंदुए का शव जंगल में पड़ा दिखाई दिया। तेंदूए की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी जंगल पहुंचे और जांच शुरू की। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का दाह संस्कार कर दिया गयाl।कुछ दिन पूर्व भी मांडू वन परिक्षेत्र की बगड़ी सब रेंज के पीथमपुर क्षेत्र में एक तेंदुआ मार्ग पर मृत अवस्था में मिला था।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। मांडू के ऐतिहासिक सात कोटडी मंदिर के पीछे उंडा खो मार्ग पर बकरी चराते एक आदिवासी बालक को जब मृत तेंदुआ दिखाई दिया तो उसने सरपंच को उसकी जानकारी दी। सरपंच ने मांडू वन परिक्षेत्र के अधिकारियों से संपर्क किया जांच दल तत्काल जंगल पहुंचा और तेंदुए के शावक के शव को वहां से हटाकर जांच शुरू की है।मृत तेंदुए शावक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे है।वन परिक्षेत्र अधिकारी भुवनसिंह मंडलोई ने बताया की मृत तेंदुआ नर शावक है। उम्र लगभग डेढ़ वर्ष हो सकती है। प्राथमिक तौर पर ऐसा प्रतीत होता है कि आपसी संघर्ष में तेंदुए के नर शावक की मौत हुई है। जांच और रिपोर्ट के बाद में स्थिति स्पष्ट होगी। डीएफओ ने बताया कि शावक तेंदुए की मौत आपसी लड़ाई में हुई है इसकी जांच करवाने फोरेंसिंक लैब में अंग पहुँचेगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार तीन डॉक्टरों की पैनल ने मृत तेंदुए नर शावक का पोस्टमार्टम किया।डॉक्टर निकिता वास्केल ,ब्रजेश ओसरी ,डॉक्टर सुरेश कनेल तेंदूए के अंगों को राऊ फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।मृत तेंदुए का शाम पांच बजकर तीस मिनट पर दाह संस्कार किया गया। वन परिक्षेत्र के पीछे स्थित खाली जमीन पर दाह संस्कार हुआ। इस अवसर पर नियम अनुसार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की समिति के समक्ष मृत तेंदुए का दाह संस्कार किया गया। धार वन मंडल अधिकारी अशोक वर्मा, तहसीलदार राहुल गायकवाड नगर, वन परिक्षेत्र अधिकारी भूवनसिंह मंडलोई, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर डॉक्टरों की पैनल एवं नागरिकों की उपस्थिति मैं दाह संस्कार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!