मुख्य खबरेसेंधवा
युवा दिवस पर मॉर्निंग योगा ग्रुप ने किया सूर्य नमस्कार
सेंधवा। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन युवा दिवस पर मॉर्निंग योगा ग्रुप के तत्वाधान में अत्यंत उत्साह और उमंग से मनाया। ग्रुप के सभी सदस्य सुबह से ही शहर के मध्य स्थित हर्बल गार्डन में आए। सभी सदस्यों ने मिलकर 12 बार सूर्य नमस्कार किया। उसके पश्चात स्वामी जी की प्रतिमा पर योग शिक्षक श्री अशोक भाई सकलेचा द्वारा माल्यार्पण किया। शीतल गांधी द्वारा स्वामी जी के जीवन पर अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर ग्रुप सदस्य परेश सेठिया, प्रतीक भावसार ,उमेश भाई , अजय प्रजापति, युग्मेश सोनी,रामबहादुर, मनसारे जी ,गिरीश यादव,चेतन मंगल साधिका में निर्मला वर्मा, दुर्गा गुप्ता, पिंकी यादव, आशा शर्मा ,रानी सोनी, मनीषा चौरसिया, दीप्ति सोनी, मीना सोनी उपस्थित थे।