पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात, 65-65 लाख के 12 भवन की स्वीकृति
राजेश नाहर, खेतिया। क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे के प्रयास से पानसेमल विधानसभा अंतर्गत विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्रों की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा दि गई है। जिसके अंतर्गत पानसेमल विधानसभा के निवाली विकास खण्ड के खेड़ी, मंसूर व बरखेड़ा तथा पानसेमल विकास खण्ड के आमझरी, बेहड़िया,बायगौर, भड़गोन, धावड़ी, गोंगवाड़ा, जल्यापानी, तिल्लीखेत, मेन्द्राना में उप स्वास्थ्य भवन बनाये जाएंगे। प्रत्येक भवन की लागत 65 -65 लाख होगी।
विधायक श्याम बर्डे ने मुख्यमंत्री यादव उपमुख्यमंत्री शुक्ल के प्रति हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करते बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में निरंतर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार होने से नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो रही है। क्षेत्र वासियों ने मिली स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक बर्डे की पहल व सक्रियता का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।