खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। नहर के सिरलाय पंपिंग स्टेशन की जाली में फसी अज्ञात महिला की हुई शिनाख्त…

कपिल वर्मा बड़वाह। महेश्वर रोड़ स्थित ओंकारेश्वर परियोजना के मुख्य नहर के सिरलाय पंपिंग स्टेशन की जाली में शनिवार शाम को फसा हुआ मिला एक अज्ञात महिला के शव की पुलिस ने शिनाख्त 46 वर्षीय रेशमा राजेश यादव निवासी कोठी के रूप में की हैं। जिसके शव का रविवार को पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया।

एएसआई अजेश जायसवाल ने बताया कि शनिवार शाम को नहर के पंपिंग स्टेशन की जाली में एक अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव फसा होने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया था। जिसकी शिनाख्त के लिए आस पास के थानों पर सूचना दी गई थी।

जिसमें थाना ओंकारेश्वर में एक महिला के गुम इंसान का मामला दर्ज होने की जानकारी मिली थी। महिला घर से 1 जनवरी से लापता थी। परिजनों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद परिजनों ने महिला की गुमशुदगी ओंकारेश्वर थाने पर दर्ज कराई थी। जिसको लेकर रात्रि में ही परिजनों से संपर्क किया गया।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर महिला के शव की शिनाख्त 46 वर्षीय रेशमा राजेश यादव निवासी कोठी के रूप में की। रविवार सुबह महिला के शव का पीएम कर शव परिजनों को सोपा गया हैं। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!