खंडवामुख्य खबरे

खंडवा; पुलिस प्रशासन और पत्रकार हमराही होते है, कलेक्टर एसपी ने की मीडिया की सराहना

खंडवा( मुश्ताक मंसूरी) प्रशासन और मीडिया की एकजुटता ने दीपावली मिलन समारोह में नया इतिहास रच दिया। कलेक्टर अनूपकुमार सिंह और एसपी मनोज कुमार राय की प्रशासनिक केमिस्ट्री से शहर की गतिविधियां व्यवस्थित चल रही हैं। दंगे जैसे प्लांटेड अपराध नहीं हो रहे हैं। मीडिया का सामंजस्य भी सराहा जा रहा है।

पंधाना रोड के एक फार्म हाउस में इंटरटेनमेंट के साथ भोजन और

सौहार्द्र माहौल भी दिखा। आयोजन में कलेक्टर श्री सिंह ने खंडवा के मीडिया की तारीफ की। उन्होंने कहा प्रशासन और मीडिया के बीच कभी दिक्कत भी आती है, तो क्षण भर के लिए होती है। बाद में सब ठीक हो जाता है। कभी भी कोई व्यक्तिगत नहीं लेता। यह समन्वय प्रशासन व खंडवा के मीडिया में काफी बेहतर है। उद्योगपति राजू चांदमल जैन, वरिष्ठ पत्रकार जय नागड़ा, राजेंद्र पाराशर, संजय राठी मौजूद थे। मीडियाकर्मी हुए शामिल

कार्यक्रम में एएसपी सिटी महेंद्र तारणेकर, एएसपी ग्रामीण राजेश रघुवंशी, एसडीएम, डीएसपी यातायात आनंद सोनी, सीएसपी अभिनव बारंगे, समेत मीडिया के लोग भी उपस्थित थे। कार्यक्रम के सूत्रधार राजू चांदमल जैन रहे। संचालन आनंद सोनी और डा. प्रमोद सिन्हा ने किया। आयोजन में शेख शकील, दीपक सपकाल, निशात सिद्धिकी समेत कई पत्रकार शामिल हुए।

समझदार है खंडवा का मीडिया – एसपी
पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने कहा कि खंडवा का मीडिया समझदार और समाज के हितों को देखकर चलने वाला है। कभी हमें लगता है कि कुछ घटनाओं के कारण सामाजिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसी खबरों को मीडिया तवज्जो नहीं देता, या फिर कम देता है। कई बार हमारी भी कई मजबूरियां होती हैं। खबरें सही होने के बाद भी समय पर नहीं दे पाते। कभी कभी तो खबरें लीकेज भी हो जाती हैं। दूसरे नाराज हो जाते हैं, कि हमें खबर नहीं दी। लेकिन, यह सब क्षणिक होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!