मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा में गुरु नानक देव जी के 555 वे प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

जगह-जगह नगर कीर्तन का हुआ स्वागत

सेंधवा। गुरु नानक देव जी के 555 वे प्रकाश पर्व पर शहर स्थित गुरुद्वारा साहिब से पिछले सात दिनों से अलसुबह प्रभात फेरी निकाली गई। बुधवार की शाम 4 बजे जवाहर गंज स्थित गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकला गया। नगर कीर्तन शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुरुद्वारा साहिब पर समाप्त हुआ। रास्ते में नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारों और समाजजनों का जगह-जगह स्वागत हुआ। संत विनोबा मार्ग पर जय हिन्द संगठन द्वारा गुरुनानक जयंती की शोभा यात्रा में पंच प्यारों ओर निशान साहेब का पुष्प वर्षा और फूल माला द्वारा स्वागत सत्कार किया। नगर कीर्तन के समापन पर गुरूद्वारा में गुरू के अटूट लंगर का आयोजन हुआ। 15 नवम्बर शुक्रवार को सुबह 9 बजे सहेज पाठ की समाप्ति होगी। इसके बाद गुरु के चोले की सेवा होगी। इसके बाद 11 से 1 बजे तक ज्ञानीजी द्वारा कथा कीर्तन किया जाएगा। कथा कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!