भगवान बिरसा हम सब के प्रेरणा स्रोत हैं, सूर्य क्रांति धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण करने को लेकर बैठक हुई।
सेंधवा। सत्याग्रह लाइव। वरला तहसील के ग्राम मालवन में सूर्य क्रांति धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण करने को लेकर बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपनी बात और सुझाव रखे। बैठक में उपस्थित सरपंच अटल बिहारी आर्य ने कहा कि बिरसा मुंडा केवल आदिवासियों के महापुरुष नहीं है। उन्होंने इस देश के लिए लड़ाई लड़ी। इस देश के जल जंगल जमीन और खनिज संपदा को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी। इसीलिए भगवान बिरसा हम सब के प्रेरणा स्रोत हैं। जयस जिला उपाध्यक्ष मगन हमारे ने कहा कि बिरसा मुंडा ने महज 25 साल की उम्र में अंग्रेजों की हुकूमत को हिला दिया था। आदिवासी समाज को एकजुट कर संघर्ष किया था उनके संघर्ष को याद कर करने में प्रतिमा लगाने से युवा पीढ़ी उससे प्रेरित होकर देश भक्ति की प्रेरणा जागेगी।
बैठक में भुवनसिंह जाधव, सरपंच सुरपाल कनोजे, अटलबिहारी आर्य, मगन जमरे ,शिवम ब्राह्मणे, प्रवीण आर्य, अमल बरड़े ,विजय बरड़े, आदि उपस्थित रहे।