बड़वानीमुख्य खबरे

बड़वानी; दिपावली पर्व के पहले खाद्य पदार्थ निर्माताओं की जांच

बड़वानी। कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग के निर्देशन में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन बड़वानी में पदस्थ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा दिपावली त्यौहार के मद्देनजर लोनसरा स्थित नमकीन कारखाना फर्म श्री आईजी नमकीन का निरीक्षण कर नमकीन मिक्चर व फ्राय मसूर दाल के नमूने व औद्योगिक क्षेत्र सेगाव, बड़वानी स्थित खाद्य तेल निर्माता फर्म गुड फ्रेंड्स वेंचर्स से फिल्टर मूंगफली तेल, सरसों तेल और साबूदाना के नमूने जाँच हेतु लिये गये। सभी नमूनों को जाँच हेतु राज्य खाद्य परिक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जायेगा। रिपोर्ट प्राप्ति पश्चात न्यायालयीन कार्यवाही की जावेगी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज अंचल से प्राप्त जानकारी अनुसार आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए सम्पूर्ण जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की नमूना कार्यवाही की जा रही है, आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। साथ ही अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ निर्माण, संग्रहण या विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध न्यायालयीन कार्यवाही की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!