मुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा; भाजपा सदस्यता अभियान में सेंधवा विधानसभा अंतिम टाप 10 में, कई पार्षदों ने अभियान की शुरूआत ही नहीं की

-भाजपा पदाधिकारियों ने जताई चिंता, बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को दिए सदस्याता अभियान में गंभीरता बरतने के निर्देश।

सेंधवा। सेंधवा नगर और विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान की धीमा चल रहा है। जिसको लेकर
भाजपा सदस्यता अभियान जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष व विधानसभा सदस्यता प्रभारी ने सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक लेकर सदस्यता अभियान में तेजी लाने की बात पर जोर दिया। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में नवीन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर सेंधवा विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल के कार्यकर्ताओं व पार्षदों की बैठक लेकर सदस्यता अभियान के संबंध में जानकारी लेते हुए सदस्यता अभियान की धीमी गति को लेकर चिंता जाहिर की। सदस्यता अभियान जिला प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले, सेंधवा विधान सभा प्रभारी अजय यादव ने संयुक्त रूप से बताया की मप्र में 230 विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता के मामले में सेंधवा अंतिम टाप 10 में आ रहा है, जो बहुत ही चिंतनीय विषय है। सेंधवा विधानसभा सदस्यता अभियान में दिए गए लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत पिछड़ा हुआ है। इसमें तेजी लाने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको वार्ड में जाकर भाजपा सदस्यता अभियान चलाना होगा।

प्रत्येक पार्षदों को 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित –
बैठक में नगर निवासरत जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान की विस्तार से जानकारी लेकर इस सदस्यता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं से किसने कितने सदस्य बनाए की जानकारी ली गई। कई पार्षदों ने अभियान की शुरुआत ही नहीं की है। इस पर भी चिंता व्यक्त की गई।

इस दौरान उन्होंने बताया की भाजपा के प्रत्येक पार्षदों को 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को खत्म हो रहा है। पार्टी के सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 100 सदस्य बनाना अनिवार्य है। विधानसभा निवासरत भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने बताया की वे सदस्यता अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सदस्यता अभियान में तेजी लाने में जुटे है। कार्यकर्ताओं को मोबाइल से सदस्य बनाने की जानकारी देकर अन्य को सदस्य बनाने के कार्य में ग्रामीण कार्यकर्ता जूटे हुए हैं।
भाजयुमों ने स्टॉल लगाकर 200 को जोड़ा-
वहीं सेंधवा नगर के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किला गेट पर स्टाल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया। पहले दिन ही युवा मोर्चा ने 200 से अधिक नए कार्यकर्ता को सदस्यता दिलाकर भाजपा से जोड़ा। इस दौरान बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष एस वीरा स्वामी, नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, विकास आर्य, नपा उपाध्यक्ष मोहन जोशी, प्रवक्ता सुनील अग्रवाल, राहुल पवार, सुरेश गर्ग, पार्षद गणेश नरगावे, शकील मंसूरी, कालू सांवले, छोटू चौधरी, गणेश राठौड़, प्रकाश निकुम, निलेश यादव, सुनील शर्मा, अखिलेश पवार, गोपाल भंवरे, रामेश्वर पालीवाल, विवेक तिवारी, लल्ला शर्मा आदि मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!