मध्यप्रदेशमुख्य खबरे

रतलाम के ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 4 कर्मचारी झुलसे, एक की हालत गंभीर

MP NEWS मध्यप्रदेश के रतलाम के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार को ब्लास्ट हो गया। हादसे में चार कर्मचारी बुरी तरह झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल से इंदौर रेफर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रतलाम के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर करते वक्त ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट में चार कर्मचारी झुलस गए। हाथ और चेहरे बुरी तरह झूलसने पर कर्मचारियों को रतलाम जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को इंदौर रेफर कर दिया है। एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

ये कर्मचारी झुलसे
जानकारी के मुताबिक, हादसे में कछावा की टैगोर कॉलोनी निवासी मुकेश (30) पुत्र रमेश, नयागांव के सुपडु (40) पुत्र पोपट, अंबिका नगर के रहने वाले कालूराम (50) पुत्र रामकिशोर कैथवास और डोसीगांव निवासी सचिन (35) पुत्र शंकर लाल झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!