धारमुख्य खबरे

धार में भाजपा ने हर घर तिरंगा-घर घर तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली

धार। अमन चौहान। आजादी महोत्सव अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जय सूर्या के नेतृत्व में धार नगर में एक विशाल तिरंगा रैली निकाली।
तिरंगा यात्रा लालबाग मोहन टाकीज चौराहे धान मंडी आनंद चौपाटी राजवाड़ा मोती बाग चौक कृषि मंडी हटवाड़ा होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पर समापन हुआ। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा में भाजपा नगर अध्यक्ष विपिन राठौर और नितेश अग्रवाल युवा मोर्चा जिला महामंत्री कपिल यादव कालीचरण सोनवानिया शिव पटेल भाजपा मंडल महामंत्री राजेश डाबी और सन्नी होड़ा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष बादल मालवीय और करण पटेल युवा मोर्चा जिला मंत्री जसप्रीत डग तरुण सिसोदिया लव प्रजापत अनिल गहलोत शांतिलाल शर्मा वरदान तिवारी सूर्या दुबे हरीश आर्य सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रैली में मौजूद रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!