सेंधवा में छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली, शिक्षकों ने बताई तिरंगे की महत्ता

सेंधवा। शासकीय उत्कृष्ट बालक उच्चतर माध्यमिक में सोमवार को विद्यार्थियों में देश प्रेम, एकता एवं देशभक्ति की भावनाओं को बढ़ाने की दृष्टि से हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत छात्रों को तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई गई। जिसमें तिरंगे की शपथ सुवालाल आर्य के द्वारा दिलाई गई। छात्रों के द्वारा तिरंगा रैली उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ होकर ड्रीमलैंड सिटी, इंदिरा कॉलोनी होते हुए एबी रोड से उत्कृष्ट विद्यालय पहुंची। रैली में छात्र अपने हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे थे। रैली में छात्र घर-घर तिरंगे का नारा लगा रहे थे। हर घर तिरंगे के अंतर्गत विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
श्रीमती रूपांगना चौबे के निर्देशन में 40 छात्रों के द्वारा निबंध लिखा गया। विद्यार्थी राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी सेल्फी लेकर किस प्रकार अपलोड करेंगे, उसके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्रों को तिरंगे का महत्व, तिरंगे के जानकारी एवं शहीदों के बारे में विस्तृत से बताया गया।

उपरोक्त जानकारी अंतिम बाला शर्मा के द्वारा दी गई। कार्यक्रम में अबरार खान, मुकेश सोलंकी, किरण नाईक, वसंत कदम, सुनील वाडिले, गौस मोहम्मद खान, हेमंत चित्ते, लीला ठाकुर, सुरेखा सोलंकी एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित था।