खरगोनब्रेकिंग न्यूज़मुख्य खबरे
बड़वाह। बस और बोलरों वाहन की हुई टक्कर…चार लोग घायल…दो को इंदौर किया रेफर…
कपिल वर्मा बड़वाह। रविवार सुबह इंदौर इच्छापुर मार्ग पर ॐ कार दर्शन बस और बॉलरों की वाहन जोड़दार टक्कर हो गई। बताया जा रहा बस बड़वाह से इंदौर की और जा रही थी। इस दौरान बस एवं बॉलरों वाहन की टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बड़वाह के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां चारों का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो को इंदौर रेफर किया गया। घायलों में हादसे में राम अवतार पिता चतुर सिंह (36), रोहिताश पिता राम प्रकाश (29), गौरव जोगेंद्र अग्रवाल (33), बलवंत रघुवीर सिंह हैं। सभी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले हैं। जिनका उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं गौरव और राम अवतार को इंदौर रेफर किया गया।