खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे

बड़वाह। बड़वाह नगर पालिका ने चलाया स्लज संग्रहण अभियान…डिस्लजिंग कार्य में लगे कर्मचारियों को नपा द्वारा किया गया सम्मानित…

कपिल वर्मा बड़वाह। नगर पालिका बड़वाह द्वारा शेड्यूल डिस्लजजिंग अभियान नगर के व्यावसायिक, सार्वजनिक एवं आवासीय परिसरों में शुक्रवार को स्लज संग्रहण अभियान चलाया गया। जिसमें नागरिकों से अपील की गई की वह अपने सेप्टिक टैंक को हर 3 साल में रजिस्टर ऑपरेटर द्वारा मशीन से ही खाली कराए। सेफ्टीक टैंक खाली करने एवं शुल्क के संबंध में जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 14420 पर कॉल करें। साथ ही नगर पालिका के डिस्लजिंग कार्य में लगे कर्मचारियों को नगर पालिका द्वारा सम्मानित किया गया।

बस स्टैंड स्थित सार्वजनिक शौचालय एवं केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में डिस्लजिंग कार्य किया। बस स्टैंड सार्वजनिक शौचालय पर मालसुर वाल पेंटिग बनाई, पम्पलेट बाटे गए। यह अभियान नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किंशुक, स्वास्थ्य अधिकारी प्रकाश चित्ते के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें पार्षद रूप सिंह रावत, वाहन प्रभारी मुकेश गोहर, योगेश गोहर, योगेंद्र दुलगज के साथ ही नगरपालिका के सफाई मित्र आईसी के सदस्य भी मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!