बडवानी; बूथ स्तर पर जाए और जनता को कांग्रेस के झूठ से अवगत कराएं

-अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिले की बैठक में मुख्य अतिथि ने कहा।
बडवानी। जिला मुख्यालय पर बुधवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की जिले की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में मुख्य आतिथ्य मध्यप्रदेश युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ निशांत खरे ने किया। खरे ने मोर्चे के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बताया की कंग्रेस झूठ फैला रही है कि भाजपा सरकार बनी तो आरक्षण खत्म होगा और संविधान खतरे में हे। कांग्रेस के इस तरह के चुनावी झूठ का पर्दाफाश करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मैदान में जाकर जमीनी स्तर पर आदिवासी भाईयो और बहनों को समझाने और सच बताने की जरूरत है। आज आदिवासी समाज को अधिकार और सम्मान भाजपा की सरकार ने दिए है और जो मोदी सरकार ने योजनाएं चलाई है, उन बातों को लेकर बूथ स्तर पर जाए और जनता को कांग्रेस के झूठ से अवगत कराएं। खरे ने ये भी कहा की विधानसभा में जो मुद्दे थे ही नहीं उनके बल पर कांग्रेस चुनाव लड़ी और मुंह की खानी पड़ी। परिणाम स्वरूप आज कांग्रेस पूरी तरह खत्म हो गईं है। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए संविधान और आरक्षण जेसे गंभीर विषय पर झूठ फैलाने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है।

बैठक की अध्यक्षता अजजा मोर्चे के जिला अध्यक्ष डॉ रैलाश सैनानी ने की। इस अवसर पर अजजा मोर्चा के लोकसभा प्रभारी श्री विरेन्द्रसिंह बघेल, पूर्व सांसद श्री सुभाष पटेल, पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री श्री जसवंत हाड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंतरसिंह पटेल, बड़वानी नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, भाजपा जिला महामंत्री श्री विक्रम चौहान, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री श्री प्रकाश चौहान, ठीकरी जनपद अध्यक्ष श्री मनोहर अवासिया, अजजा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं जनजाति समाज के कार्यकर्ता ,सरपंच एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
