धारमुख्य खबरे

धार जिले में 4 आरोपियों को अवैध फायर आर्म्स निर्माण फैक्ट्री सहित गिरफ्तार किया

धार डेस्क। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को दृष्टिगत रखते हुए धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के दिशा निर्देश में जारी ऑपरेशन प्रहार के तहत धार पुलिस द्वारा अंतराज्जयीय अवैध फायर आर्म्स निर्माता व तस्कर गिरोह के 4 आरोपियों को अवैध फायर आर्म्स निर्माण फैक्ट्री सहित गिरफ्तार किया।

एस.डी.ओ.पी. मनावर श्री अंकित सोनी (भापुसे), सायबर सेल धार, थाना गंधवानी व थाना कुक्षी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना गंधवानी के गैंग हिस्ट्रीशीटर बदमाश अमृतसिंह सिकलीगर के ग्राम बारिया स्थित घर पर दबिश देकर 4 आरोपियों को अवैध फायर आर्म्स फेक्ट्री (कारखाना) सहित गिरफ्तार किया।
टीम द्वारा चारों आरोपियो के कब्जे कुल 22 अवैध देशी 12 बोर के कट्टे, अवैध फायर आर्म्स निर्माण फैक्ट्री (कारखाना) उपकरण कुल मश्रुका कीमती 3,10,000/- रुपये को किया जप्त।
गिरफ्तारशुदा आरोपियांे में आरोपी अमृतसिंह पर उ.प्र. राज्य के जिला झांसी के सिप्री बाजार थाने पर 01, रतलाम जिले के थाना जावरा शहर पर 01 व जिला धार के थाना गंधवानी पर 01, कुल 03 अवैध आर्म्स के अपराध पंजीबद्ध है। रतलाम जिले के थाना जावरा शहर में आरोपी अमृतसिंह के विरूद्ध 10 साल पुराना स्थाई वारंट जारी है। वहीं आरोपी नानुसिंह पर जिला खरगोन के थाना भगवानपुरा में 02 अवैध आर्म्स के प्रकरण पंजीबद्ध है।

धार पुलिस को सूचना मिली कि थाना गंधवानी क्षेत्रांतर्गत ग्राम बारिया में अमृत पिता मनोहर सिकलीगर अपने साथियों के साथ मिलकर अपने पक्के मकान की छत पर बने पतरे के शेड में अवैध हथियारो का निर्माण कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर से अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर श्री अंकित सोनी, (भा.पु.से.), सायबर शाखा पर्यवेक्षणकर्ता अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंधवानी निरीक्षक कैलाश बारिया, थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव व सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा की अलग-अलग टीमो का गठन किया गया। टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए ग्राम बारिया में अमृतसिंह के घर पर दबिश देते हुए छत पर पतरे के शेड के नीचे बैठ कर 4 व्यक्तियों को लोहे के औजारो से अवैध देशी फायर आर्म्स निर्माण कार्य करते रंगे हाथ पकडा। मौके से चारो आरोपियो के कब्जे से 07 अवैध देशी 12 बोर के कट्टे, हथियार बनाने की फैक्ट्री उपकरण- एक हाथ भट्टी, लोहे की हथोड़ी, ग्राइंडर काटने वाला, कनाश, आरी के पत्ते, लोहे का पाईप, छैनी आदि को विधिवत जप्त कर चारो आरोपियो के विरूद्ध थाना गंधवानी में अपराध क्रमांक 182/24 धारा 25(1)(ं), 25(1-।), 25(1-।।) आर्म्स एक्ट का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया ।

गिरफ्तार आरोपियो के नाम
1 अमृतसिंह पिता मनोहर सिंह छाबडा जाति सिकलीगर उम्र 28 साल निवासी ग्राम बारिया थाना गंधवानी जिला धार (म.प्र.)
2 नानूसिंह पिता वीरसिंह बडौले उम्र 31 साल निवासी धुलकोट थाना भगवानपुरा जिला खरगोन (म.प्र.)

  1. सुरजसिंह पिता चन्दरसिंह चावडा जाति सिकलीगर उम्र 38 साल निवासी सिगनुर थाना गोगांव जिला खरगोन (म.प्र.)
  2. विकाससिंह पिता सुरजसिंह चावला उर्फ पटवा जाति सिकलीगर उम्र 19 साल निवासी ग्राम सिगनुर थाना गोगांव जिला खरगोन (म.प्र.)

सराहनीय कार्यवाही- चारो आरोपियो को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गंधवानी निरीक्षक कैलाश बारिया, थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव, उनि बालसिंह ठकराव, उनि धनसिंह, प्रआर. मिट्ठुसिंह, आर. रामकिशोर, आर. शिवेन्द्र, आर. सियाराम, आर. आशाराम, आर. विक्रम व सायबर शाखा प्रभारी भेरुसिंह देवड़ा, सउनि रामसिंह गौर, प्रआर. विजय सिंह भाटी, प्रआर. राजेशसिंह चौहान, प्रआर. सर्वेश सिंह सोलंकी, आर. बलराम भंवर, आर. अनिल सिंह बिसी, आर. राहुल जायसवाल, आर. प्रशांत सिंह चौहान, आर. शुभम शर्मा, आर. भानु प्रताप सिंह राजपूत, आर. अंकित रघुवंशी, आर. रोहित नरगावे, आर. तरुण सिंह बैस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!