इंदौरधर्म-ज्योतिष

बड़ा गणपति से खाटू श्याम धाम अंबिकापुरी तक संतों के साथ निकली निशान यात्रा

जीवन में कभी किसी भी क्षेत्र में पराजय का सामना नहीं करना पड़ता

इंदौर। एयरपोर्ट रोड, अंबिकापुरी स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर पर फाग महोत्सव में सुबह बड़ा गणपति से अंबिकापुरी मंदिर तक भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय खाटू श्याम अखाड़े के अध्यक्ष गोपालदास महाराज, महामंडलेश्वर राघवेन्द्र दास, महामंडलेश्वर ऋषि दास, महामंडलेश्वर नलिनी दास, महामंडलेश्वर कविता दास सहित अनेक संतों, विद्वानों ने निशानों का पूजन कर यात्रा में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। मार्ग में अनेक स्थानों पर श्याम भक्तों ने निशान यात्रा का स्वागत किया।
खाटू श्याम धाम अंबिकापुरी के महंत नीलू बाबा ने बताया कि निशान यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। बड़ा गणपति चौराहा पर ढोल-ढमाकों के बीच यात्रा का शुभारंभ हुआ। भक्तों ने झूमते-गाते हुए हाथों में निशान लेकर मंदिर तक का सफर तय किया। अखाड़े के अध्यक्ष गोपालदास महाराज ने कहा कि फागुन माह में जिन भक्तों द्वारा श्याम बाबा का निशान उठाया जाता है अथवा अपने घरों में सजाया जाता है, उन्हें जीवन में कभी किसी भी क्षेत्र में पराजय का सामना नहीं करना पड़ता। खाटू श्याम बाबा हारे का सहारा ही होते हैं। उनकी साधना कभी निष्फल नहीं होती।

Show More

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!