विविध

स्वर्गीय अर्जुन सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
इंदौर~भारत माता के लाडले सपूत एवं गरीबों के मसीहा स्वर्गीय श्री अर्जुन सिंहजी की 13वीं पुण्यतिथि पर इंदौर शहर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।
सर्वप्रथम शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत चड्डा ने स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुवे इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा कहा कि स्व.अर्जुन सिंहजी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री एवं पंजाब के राज्यपाल रहे। उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह देश की राजनीति की दिशा को देने वाले राजनेता थे। गरीब एवं सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए उन्होंने कई योजनाओं के माध्यम से उन्हें काम किया और उन्हें लाभ पहुंचाया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री सदाशिव यादव,प्रमोद टंडन,ठाकुर जितेंद्र सिंह, देवेंद्रसिंह यादव ने चित्र पर माल्यार्पण किया।
श्रद्धांजलि सभा में अक्षय तिवारी,जौहर मानपुरवाला,मुकेश यादव,राकेश सिंह यादव,बद्री शर्मा,किरण जिरेती,गुड्डू शुक्ला,आशीष यादव, भूपेंद्र चौहान, अतीक गोहर,अजय शर्मा,काले खां, आरबी भदोरिया,राजा राम बोरासी,शिव बाबा,दीपक नागा,अनिल ओझा,अजीत ठाकुर,प्रकाश जोशी,मुन्ना ठाकुर,प्रकाश तिवारी,कैलाश शर्मा आदि उपस्थित थे।।।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!