इंदौरमुख्य खबरे
संभागायुक्त ने किया महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल की ओपीडी का निरीक्षण
![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2024/02/T1-01022406551268.jpeg)
इंदौर डेस्क। संभागायुक्त इंदौर श्री मालसिंह ने आज सुबह महाराजा यशवंतराव अस्पताल पहुंचकर यहाँ व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने यहाँ ओपीडी का निरीक्षण किया और इलाज कराने आए मरीज़ों और उनके परिजनों से चर्चा कर जानकारी ली। संभागायुक्त ने यहाँ बन रहे टोकन काउंटर के बारे में भी जानकारी ली। भ्रमण के दौरान डीन मेडिकल कॉलेज डॉ. संजय दीक्षित और एमवाय हास्पिटल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर भी मौजूद थे।