बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

तुम्हारा टाईगर अभी जिंदा है, लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार बनाना है

-हार की समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री आर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा।

-हार की समीक्षा बैठक में पूर्व मंत्री आर्य ने कार्यकर्ताओं से कहा।
सेंधवा।
चुनाव में हार जीत चला करती है, कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। तुम्हारा टाईगर अभी जिंदा है। तुम्हें किसी भी कार्य के लिए किसी अन्य के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। तुम्हारा दादा तुम्हारे साथ खड़ा है। उक्त बात पूर्व कैबिनेट मंत्री अंतरसिंह आर्य ने विधान सभा चुनाव में पराजय के बाद हार की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं से कही। भाजपा प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा के लिए बड़ी बिजासन माता मंदिर परिसर में बुधवार दोपहर 1 बजे बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में विधान सभा क्षेत्र से एक हजार से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में हार के कारणों की समीक्षा कर आगामी कार्य की योजना बनाई गई। बैठक में पूर्व मंत्री आर्य ने कहा कि अगर हम एक एक बूथ पर हमारे पक्ष वोट डलवा देते तो आज कहानी अलग होती। हमारी चूक हुई है। हर बूथ पर यह कार्य मैं नहीं कर सकता था। यह जिम्मेदारी आप सभी की थी। यह तो अच्छा हुआ की प्रदेश में हमारी सरकार बनी है। हार से निराश होकर घर पर बैठने की आवश्यकता नहीं है। देश सेवा जो भाजपा का मिशन है, उस पर कार्य करना है। फरवरी में सोसायटी के चुनाव होने वाले हैं उसमे एकता के साथ हमे विजयी होना। लोकसभा चुनाव में सक्रियता के साथ मोदी सरकार बनाना है।

चुनाव तो अटलजी व इंदिरा गांधी भी हारी-
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने कहा कि हार जीत चलती रहती है। चुनाव तो अटलजी, इंदिरा गांधी भी हारी थी। इससे निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आपके हर कार्य के लिए मैं व दादा आपके साथ हूं। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष एस वीरा स्वामी ने कहा की हमने चूक की है। सेंधवा नगर से हम दस हजार की बढत ले सकते थे, किंतु हम ऐसा नहीं कर पाए हैं। नगर का कम मतदान 68 प्रतिशत भी हार का कारण रहा।

भीतर घात के आरोप, निलंबन की मांग-
बैठक में कुछ कार्यकर्ताओं ने संगठन के वरिष्ट नेताओं पर भीतरी घात का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की भी मांग रखी। बैठक में त्रिलोक मालविया, शोभाराम तारोले, जीरभान नाना, कीर्ता वाडवी, भायदास, राहुल पवार, थानसिंग वाडवी, जागरिया सेनानी, ने भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सुनील अग्रवाल ने किया। आभार बंटी जमरे ने व्यक्त किया। इस बैठक में नपा अध्यक्ष बसंती बाई यादव, जनपद अध्यक्ष लता पटेल, पूर्व नपाध्यक्ष अरुण चौधरी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष छोटू चौधरी, विजय स्वामी, सुरेश गर्ग, ज्योसना अग्रवाल, कृष्णा पालीवाल, आत्माराम वाकडे, अशोक नुवाल, सचिन शर्मा, विवेक छबड़ा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!