बड़वानीमुख्य खबरेसेंधवा

सेंधवा की पूजा यादव गणतंत्र दिवस पीएम और फ्रान्स के राष्ट्रपति के सामने देगी नृत्य की प्रस्तुति

सेंधवा। यादव समाज की पुत्री कुमारी पूजा पिता अशोक यादव गणतंत्र दिवस पर 2024 को प्रति कल्पना के कलाकारों के साथ नई दिल्ली में अपने नृत्य की प्रस्तुति देगी। पूजा ने दिल्ली से दूरभाष पर यह खुश खबरी अपने शिक्षक मनोज मराठे को देते हुए बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित वर्ष 2024 के गणतंत्र दिवस के अति विशिष्ट अवसर पर डॉ पल्लवी किशन के मार्गदर्शन में प्रति कल्पना सांस्कृतिक संस्था के 10 कलाकारों का नृत्य समूह मालवी लोकनृत्य प्रस्तुति के लिए चयनित किया गया है। संस्कृति विभाग, नई दिल्ली की एक्सपर्ट कमेटी ने देश भर के उत्कृष्ट कलाकारों का इस हेतु चयन किया है। यह दल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति एवं देश के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। छात्रा पूजा को मिले इस सुअवसर के लिए शिक्षक मनोज मराठे सहित गवली ग्वालवंश के प्रदेश अध्यक्ष सकाराम चांदेल, जिला अध्यक्ष तरुण ठाकरे, संगठन मंत्री मनोज गवली, संजय यादव पायल स्टेशनरी सामाजिक कार्य कर्ता राजेंद्र यादव, बडे भाई रवी यादव, अरिह्न्त यादव, सतीश यादव, श्याम यादव, अनुराग यादव, मनिष ठाकरे, राधेश्याम यादव, हिरालाल यादव, मोतिराम यादव, राकेश यादव, कमल गुले, मयूर पटेल आदि ने बधाई दी है।

यह है दल में शमिल-
उज्जैन नगर की पहली संस्था है, जिसे यह अवसर प्राप्त हुआ है। नृत्य दल में-अदिति सिंह जादौन, ईशा व्यास, मिशा नानवाणी ,अपूर्णा चौहान, लकी राठौड़, नैना सिंह सोलंकी, खुशी पुरोहित, सुहानी राजपूत, हर्षिता सोनी एवं पूजा यादव सम्मिलित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!