![](https://www.satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231208-WA0006-1-616x470.jpg)
भीकनगांव से दिनेश गीते.
ग्राम सुंद्रेल के चापड फाल्या निवासी शांतिलाल पिता विलमन 19 वर्ष की खेत मे पानी देते समय अचानक विधुत करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने बताया कि कल रात को मृतक शांतिलाल गेंहू की फसल में पानी देने के लिए गया था ओर सुबह जब घर नहीं आया तो उसके मोबाइल पर फोन लगाने पर बार बार मोबाइल की घंटी बज रही थी वह फोन नहीं उठा रहा था। शंका होने पर खेत पर जाकर देखा तो मृतक शांतिलाल खेत मे मृत अवस्था में पड़ा था। विधुत लाइन का तार टुटना हुआ जमीन पर पड़ा था। संभवतः करंट लगने से शांतिलाल की मौत हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीकनगांव में भिजवाया है।
![](https://satyagrahlive.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231208-WA0006-1-474x1024.jpg)