इंदौरमुख्य खबरे
इंदौर में कार चालक ने सफाइकर्मी को रौंदा, मौत

इंदौर। शहर के अहिल्या आश्रम के सामने एक महिला सफाई मित्र की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। नगर निगम की महिला सफाई कर्मी अमरलता गौहर रोजाना की तरह अहिल्या आश्रम नगर निगम जोन 3 के वार्ड क्रमांक 57 में सफाई कार्य कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सफाई कर्मचारी संगठन के अन्य सदस्यों ने समय पर सहायता नहीं मिलने के कारण मौत होने की बात कही है।