दुल्हन और रेड कार्पेट वॉक के लिए होने वाले मेकअप के जाने गुर

दुल्हन और रेड कार्पेट वॉक के लिए होने वाले मेकअप के जाने गुर
इंदौर। मेकअप के गुर बताने के लिए होटल सयाजी में लुक लर्न वनडे मेकअप सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में शहर की 200 ब्यूटिशियन्स ने भाग लिया। आयोजन में ब्यूटी एक्सपर्ट्स ने दुल्हन का मैकअप और रेड कार्पेट के लिए मेकअप कैसे किया जाए इसके बारे में बताया। दुल्हन के ट्रैंडी मेकअप के बारे में एमपी ब्यूटी एसोसिएशन की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने सिग्नेचर ब्राइडल लुक के बारे में बताया। मुंबई से इंदौर आईं बॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट ओजस रजानी ने रेड कार्पेट लुक के बारे में तो बताया ही साथ ही मेकअप से जुड़ी तकनीकों की जानकारी भी दी। किस तरह के आउटफिट पर कौन सा मेकअप किया जाए, बेहतर मेकअप के लिए क्या-क्या सावधानियां बरती जाएं, दुल्हन का मेकअप कैसा हो और रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए जो मेकअप किया जाए उसमें किस तरह के प्रोडक्ट का उपयोग करें ऐसी ही तमाम जानकारियां इस सेमिनार में दी गई। दुल्हनिया ब्राइडल कुटयोर द्वारा आयोजित इस आयोजन में खासी संख्या में ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने भाग लिया। यहां ब्राइडल फैशन शो भी हुआ। इसमें इंदौर की ब्यूटिशियन्स ने मॉडल्स को दुल्हन की तरह तैयार कर रैंप पर उतारा। इस दौरान 200 मॉडल्स ने रैंप वॉक किया।