विविध

मधु वर्मा जैसे कार्यकर्ता को जिताना हर कार्यकर्ता का कत्र्तव्य है- कैलाश विजयवर्गीय

मधु वर्मा जैसे कार्यकर्ता को जिताना हर कार्यकर्ता का कत्र्तव्य है- कैलाश विजयवर्गीय

भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

राऊ विधानसभा के मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ ही हजारों की संख्या में उपस्थित हुए समर्थक

इन्दौर . वर्मा सालों से राजनीति में सक्रिय है। उनके कार्यकाल में जितना विकास इन्दौर शहर में हुआ वह वाकई काबिले तारीफे हैं। विकास पुरूष के साथ ही मधु वर्मा में कार्यकर्ता का भाव है। ऐसे कार्यकर्ता को जब पार्टी उम्मीद्वार बनाती हो तो सभी कार्यकर्ता को एकजुट व तन, मन और धन से सहयोग कर उस कार्यकर्ता को जिताना प्रत्येक कार्यकर्ता का कत्र्तव्य होना चाहिए। उक्त बात मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय ने एबी रोड़ भोलाराम उस्ताद मार्ग पर भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर सभी जनमानस को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से कहा कि देश के अंदर छुपे दुश्मनों से बचाने वाली पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। भारत की पहचान संस्कार और संस्कृति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आचरण में भी भारतीय संस्कृति व संस्कार की झलक दिखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ है। ऐसी पार्टी को सत्ता में क्या लाना चाहिए यह जनता को फैसला करना है। शहर की जनता देखे कि उन्हें राष्ट्र भक्त वाली पार्टी को सत्ता में काबिज करना है या आतंकवाद का साथ देने वाली पार्टी को। उन्होंने कहा कि विपरित विचार धारा वाली कांग्रेस पार्टी गठबंधन करके मोदी सरकार को हटाने में जुटी हुई है। वहीं राऊ विधानसभा प्रत्याशी मधु वर्मा ने अपने कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को दोहराया साथ ही उन्हें राऊ विधानसभा के सभी मतदाताओं, कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारियों से विजयश्री दिलाने के लिए एकजुट होने की बात कही। उन्हें राऊ विधानसभा के पूर्व विधायक जीतू जिराती द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनकी प्रशंसा भी की।

न रीजन है, न विजन है और न ही कोई सीजन है-

जीतू जिराती ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी दुनिया का दिल जीतना चाहती है। मधु वर्मा ने इन्दौर शहर के विकास की जो नीव रखी हैं उसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा राऊ में मधु वर्मा की ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी। क्यों कि कांग्रेस की जीत का न तो रीजन है, न विजन है और न ही कोई सीजन है। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि राऊ की नैय्या मधु भैय्या ही पार लगाएंगे एवं गंगा पार ले जाने की जिम्मेदारी आम जनता की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है। आम जनता को केवल नकली अभिनेता को पहचानना है और असली (मधु भैय्या) को जीताना है। क्योंकि कोई भी पिक्चर दो बार चल सकती हैं लेकिन तीसरी बार नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि जो पार्टी भगवान राम के असतित्व को काल्पनिक बताए उस पार्टी का डूबना लगभगन तय है।

भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन का श्रीगणेश मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण के साथ की। उद्घाटन के अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, कृष्णमुरारी मोघे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, जीतू जिराती, जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदीवे, बलराम वर्मा, घनश्याम नारौलिया, नरेंद्र सलूजा, प्रेमसिंह पटेल, श्रवण चावड़ा, सुनिल हार्डिया, पुरूषोत्तम जायसवाल, नवनीत हार्डिया, जयदीप वर्मा सहित हजारों की संख्या में कार्याकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद अभिषेक शर्मा (बबलू) ने किया एवं अंत में आभार महेंद्र ठाकुर ने माना।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!