विविध

इंदौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी ली बाल विवाह की रोकथाम हेतु शपथ।

इन्दौर-।बाल अपराध निवारण, उनकी सुरक्षा व देखभाल तथा उनके बेहतर संरक्षण के उद्देश्य से मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सत्यार्थी ऑर्गेनाइजेशन एवं बचपन बचाओ आंदोलन एनजीओ द्वारा बाल विवाह मुक्त मध्य प्रदेश हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, सभी पुलिस इकाइयों एवं थानों में सामुदायिक पुलिसिंग से जुड़ी संस्थाओं के साथ मिलकर बाल विवाह रोकने हेतु शपथ ग्रहण आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी अनुक्रम में पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मकरंद देऊस्कर एवं अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव तथा पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) इन्दौर श्री जगदीश डावर के मार्गदर्शन में नगरीय इंदौर के विभिन्न थानों व कार्यालय में पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा ऊर्जा डेस्क, शक्ति समितियों, नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों तथा गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर बाल विवाह रोकने की शपथ ली गई।

महिला थाना इंदौर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रियंका डुडवे द्वारा महिला सुरक्षा शाखा, महिला थाना के पुलिसकर्मियों व शक्ति समिति व रक्षा समिति सदस्यों के साथ बाल विवाह की रोकथाम हेतु उठाये जाने वाले आवश्यक कदमों पर चर्चा की गयी तथा पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार बाल विवाह मुक्त मध्य प्रदेश अभियान के तहत बाल विवाह की रोकथाम हेतु शपथ ली गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!