विविध

स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती पर शहर कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए

इन्दौर में बड़ रहे अपराध के विरोध में कल सुबह 10 बजे गांधी प्रतिमा पर मोन प्रदर्शन किया जाएगा


इंदौर~ इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चड्डा ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि 21वीं सदी के प्रणेता श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर मैं उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।आज उनकी जयंती सदभावना दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उनके किए हुए कार्यों को याद करता हूं। श्री राजीव गांधी जी ने हमारे देश में जो डिजिटल टेक्नोलॉजी की नींव रखी आज उसी से हमारा देश उन्नति और तरक्की की राह पर अग्रसर है। उन्होंने 18 साल के युवाओं को मतदान अधिकार देने का कार्य किया,पंचायती राज की नीव रखी।
श्री चड्ढा ने कांग्रेसजनों से कहा कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव कुछ ही दिन बाकी है। हमें कमर कस कर मैदान में उतरना है।और मध्यप्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाना है।
श्री चड्ढा ने कहा की राजीव गांधी जी की सरलता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है।उनकी रैली के स्व उजागर सिंह चड्ढा ने उनका स्वागत गुरुद्वारा में किया और उन्होंने सहजता से किया।
श्री चड्ढा ने कहा की कमलानाथ जी का निर्देश है,मात्र 10 दिन बचे है आप सब लोग मतदाता सूची का निरीक्षण कर ले।
नाईट कल्चर से इन्दौर में अपराध बड़ रहे हे।इसके लिए कल गांधी प्रतिमा पर सुबह 10 बजे मोन प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर इस अवसर पर शहर के मोर्चा संगठन के अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह यादव ने चोइथराम अस्पताल से प्रतिमा स्थल तक सफेद वस्त्र में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया
जिसमें अनेक कांग्रेसजन।शामिल हुवे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव संगठन मंत्री महेन्द्र सिंह रघुवंशी,सत्यनारायण पटेल,अर्चना जायसवाल, अरविंद बागड़ी,अनिल यादव,श्याम सुन्दर यादव,अक्षय बम,राजा मांधवानी,चंदू मामा,रमेश घाटे,अनूप शुक्ला,रायमुनी भगत, सुशीला यादव,सच सलूजा,लक्ष्मी नारायण पाठक,सन्नी पठारे,नसरीन अली, घनश्याम जोशी,मजहर सेठजीवाला,इकबाल चप्पू,सन्नी राजपाल,गिरीश जोशी, सत्यनारायण सलवाडिया, बादशाह मिमरोट एवं जौहर मानपुरवाला उपस्थित थे।संचालन विवेक खंडेलवाल ने किया आभार जौहर मानपुरवाला ने मान।।
अंत में सद्भावना की शपथ दिलाई गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!