हाथ में तिरंगा लेकर लहराते नजर आए थाना प्रभारी, पुलिस जवानों ने निकाली तिरंगा यात्रा

धार जिले के धरमपुरी में पुलिस ने आज सड़को पर हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जवान हाथों में तिरंगा लेकर बाईक से यात्रा में शामिल हुए.यह तिरंगा यात्रा देशवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने और देशवासी अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाएं इसी उद्देश्य को लेकर आज पुलिसकर्मियों ने पुलिस थाना परिसर से बाईक तिरंगा रैली का आयोजन किया जो थाना परिसर से शुरू होकर नगर भ्रमण करते हुए थाना परिसर पहुंची इस दौरान सभी ने अपने हाथों में तिरंगा लिए देश प्रेम के सुमधुर गानों की धुन पर तिंरगा लहराते हुए लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने एवं इस तिरंगा अभियान से ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें इसके लिए ये जागरूकता रैली पूरे जोश उत्साह के निकाली। इस दौरान थाना प्रभारी संतोष यादव ने बस स्टेंड पर हाथो में तिरंगा लेकर देश भक्ति गीत क्या करे ये जमाना माटी पे मर मिट जाना पर तिरंगा लहराया…