खरगोनमध्यप्रदेशमुख्य खबरे
बड़वाह। अज्ञात वाहन की टक्कर से दो महिला घायल… इंदौर किया रेफर

कपिल वर्मा बड़वाह। शहर से 9 किलोमीटर दूर इंदौर रोड़ उमरिया चौकी के निकट एक अज्ञात वाहन ने अर्टिगा कार को जोर दार टक्कर मार दी। जिसके बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से बड़वाह शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां रेणुका बेन पति गोविंद (60) निवासी अहमदाबाद, आनंदी बेन पति गागी लाल (80) को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। साथ ही बाकी सवारियों को मामूली चोटे आई। वाहन सवार सुनील गुर्जर ने बताया की उज्जैन से दर्शन कर ओंकारेश्वर जा रहे थे। इसी सामने से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया।