भाजपा का विशेष जनसंपर्क अभियान में कार्यकर्ता पत्रक लेकर घर-घर पहुंचे
भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर पर 'घर-घर संपर्क' अभियान शुरू
इंदौर से विनोद गोयल कि रीपोर्ट :-
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 वर्ष पूर्ण होने पर “सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम” के तहत 30 जून 2023 तक होने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान में इंदौर की अलग-अलग विधानसभाओं में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर पर ‘घर-घर संपर्क’ अभियान शुरू किया गया।इस जनसंपर्क में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर जनसंपर्क की शुरुआत हुई। इसी के साथ पार्टी का साहित्य,केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा यही योजनाएँ, जनकल्याणकारी कार्यो की जानकारी का पत्रक भेंट किया एवं भाजपा सरकार के समर्थन में 9090902024 पर मिस कॉल भी करवाया गया।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतागण,नगर पदाधिकारी,पार्षदगण,विधानसभा संयोजक,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,रितेश तिवारी मीडिया प्रभारी,भाजपा,इंदौर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।