विविध

मै हूं अभिमन्यु” -महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान का हमेंशा रखूंगा ध्यान

पुरूषों ने ऐसा संकल्प ले, खीचीं अभिमन्यु कटआऊट के साथ सेल्फ

इंदौर -महिला अपराधों पर अंकुश लगाने एवं समाज मेे महिलाओं के लिये सुरक्षित वातावरण निर्मित हो, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु चलाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अंतर्गत विकसित व सुरक्षित समाज के निर्माण के तहत, महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु उक्त अभिमन्यु जागरूकता अभियान 12 जून से 19 जून तक चलाया जाएगा।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री मकरंद देऊस्कर एवं अति. पुलिस आयुक्त इंदौर (अप./मुख्या.) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन एवं पुलिस उपायुक्त (मुख्या.) श्री जगदीश डावर, अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्या.) श्रीमती मनीषा पाठक सोनी तथा अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती प्रियंका डूडवे के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस की टीम द्वारा उक्त अभियान के तहत लोगों के बीच जाकर, समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो इसके लिये पुरूष किसी भी प्रकार के महिला अपराध घटित होने पर चुप ना रहे और आवाज उठाएं व उनकी सहायता के लिये प्रेरित हो इसके लिये उन्हें महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनमें महिलाओ व बालिकाओ के प्रति सम्मान की दृष्टि व सकारात्मक व्यवहार विकसित हो इसके लिये भी उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में इंदौर पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा शाखा) श्रीमती नंदिनी शर्मा, निरीक्षक क्लेयर डामोर, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति शर्मा, उप निरीक्षक शिवम ठक्कर एवं महिला आरक्षक सीमा की टीम द्वारा महिला थाना एवं छप्पन दुकान में अभिमन्यु कटआऊट का सेल्फी पांइट लगाकर, लोागों को अभिमन्यु अभियान के बारे में जानकारी देते हुए, महिलाओं के लिये सुरक्षित माहौल निर्मित हो इसके लिये लड़को/पुरूषों को महिलाओं के प्रति सम्मान व उनकी सुरक्षा में वे पूर्ण सहभागी बनने के लिये प्रेरित किया गया

जिस पर लड़को/पुरूषों ने मै हूं अभिमन्यु का संकल्प लेकर सेल्फी भी खींचीं। पुलिस ने आम नागरिकों को महिला सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाईन की भी जानकारी दी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!