भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव पर जानापाव ब्रह्म तीर्थ से आएगी रेणुका ज्योति यात्रा, राजेन्द्र नगर से भव्य शोभायात्राभगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव पर जानापाव ब्रह्म तीर्थ से
ब्रह्म मुहूर्त में सैकड़ों समाजबंधु जानापाव पहुंचकर करेंगे पूजा-अभिषेक, शोभायात्रा में शामिल होंगे अनेक संत-विद्वान
इंदौर, । परशुराम महासभा मध्यप्रदेश के तत्वावधान में इस वर्ष भी भगवान हरि विष्णु के छठवें अवतार, चिरंजीवी भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव जानापाव तीर्थ एवं राजेन्द्र नगर में धूमधाम से मनाया जाएगा। अक्षय तृतीया, 22 अप्रैल को सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में भगवान परशुराम की बाल्यावस्था वाली मूर्ति का पूजन, अभिषेक एवं ऋषि जमदग्नि द्वारा स्थापित जनकेश्वर महादेव का रूद्राभिषेक किया जाएगा। जानापाव पर्वत शिखर पर सुबह 6.30 बजे से मां रेणुका ज्योति यात्रा प्रारंभ होगी, जो गवली पलासिया, महू शहर, राऊ नगर होते हुए सुबह 8 बजे राजेन्द्र नगर में प्रवेश कर वहां से निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में शामिल होगी।
परशुराम महासभा के प्रदेशाध्यक्ष पं. गोविंद शर्मा, एवं यात्रा संयोजक पं. संजय मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि जानापाव तीर्थ पर 22 अप्रैल को सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में सैकड़ों समाजबंधु पहुचेंगे और वहां पूजा-अभिषेक के बाद मां रेणुका ज्योति यात्रा लेकर राजेन्द्र नगर तक आएंगे। राजेन्द्र नगर से सुबह 8 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें घोड़े, बग्घी के साथ चलित झांकी, भगवान परशुराम की दिव्य झांकी, विशेष रथ, भजन मंडली, गुरूकुल परंपरा के बटुक भी शामिल होंगे। परंपरा के अनुरूप बटुकगण स्वस्ति वाचन करते हुए चलेंगे। युवा वाहिनी एवं मातृ शक्तियां हाथ में फर्सा लेकर यात्रा की शोभा बढ़ाएंगे। मनावर – धार से आए आदिवासियों की टोलियां रंगारंग नृत्य करते हुए इस शोभायात्रा में शामिल होंगे। राजेन्द्र नगर स्थित परशुराम चौक पर, जहां विशाल फरसा स्थापित किया गया है, वहां इस शोभायात्रा का समापन होगा। शहर के सभी प्रमुख धर्म स्थलों के आचार्य, संत एवं महामंडलेश्वर भी इस शोभायात्रा में सानिध्य प्रदान करेंगे। इनमें महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज, दादू महाराज, शुकदेव दास, रामनारायण दास सहित अनेक संत भी शामिल हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक जीतू पटवारी, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, ई.वि.प्रा. के पूर्व अध्यक्ष मधु वर्मा, पूर्व विधायक जीतू जिराती सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। शोभायात्रा का संचालन पं. संजय मिश्रा, पं. शैलेन्द्र जोशी, सुश्री श्रेष्ठा जोशी, श्रीमती मोनिका शर्मा, वर्षा शर्मा, पूनम मिश्रा, कपिल तिवारी और अनिरुद्ध शर्मा की टीम करेगी। शहर के सभी ब्राह्मण संगठनों एवं बंधुओं के सहयोग से इस ऐतिहासिक शोभायात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर की गई है।
प्रचार सामग्री का लोकार्पण – मंगलवार सुबह अन्नपूर्णा रोड स्थित इंपीरियल पैलेस पर आयोजित एक बैठक में महोत्सव की प्रचार सामग्री का लोकार्पण किया गया। इस सामग्री में मां राणुका ज्योति यात्रा के इंदौर आगमन एवं राजेन्द्र नगर में निकलने वाली शोभायात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। प्रदेश प्रभारी पं. संजय मिश्रा ने बताया कि अक्षय तृतीया को सुबह 4 बजे भगवान परशुराम की मूर्ति का जानापाव में अभिषेक करने के बाद सुबह 6 बजे मां रेणुका ज्योति यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा सुबह 6.30 बजे गवली पलासिया पंचायत, 7 बजे महू नगर, 7.30 बजे राऊ एवं 8 बजे नर्मदा नगर चौराहा राजेन्द्र नगर पहुंचकर वहां से निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में शामिल होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगी।